Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सुजीत सिन्हा और प्रिंस खान गैंग के आठ गुर्गे गिरफ्तार, करने पहुंचे थे फायरिंग
    जोहार ब्रेकिंग

    सुजीत सिन्हा और प्रिंस खान गैंग के आठ गुर्गे गिरफ्तार, करने पहुंचे थे फायरिंग

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 23, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    फायरिंग
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : नेशनल हाईवे के निर्माण से जुड़े सिंगरा और चियांकी स्थल पर रंगदारी वसूलने की योजना बनाकर फायरिंग करने वाले सुजीत सिन्हा और प्रिंस खान गिरोह से जुड़े 8 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों के पास से कई देशी हथियार और गोलियां भी बरामद की गई हैं। यह कामयाबी मेदिनीनगर की सदर थाना पुलिस ने हासिल की। पलामू एसपी रिष्मा रमेशन ने बताया कि सुजीत सिन्हा और प्रिंस खान के गिरोह अब एक साथ अपराध कर रहे थे। दोनों गिरोह मिलकर रंगदारी वसूलने और निर्माण स्थलों पर डर फैलाने के लिए फायरिंग की योजना बना रहे थे। गुरुवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चियांकी ओवरब्रिज और सिंगरा स्थित निर्माण कंपनी के अस्थाई कैंप पर गोलीबारी की साजिश है।

    एसपी ने बताया कि योजना के अनुसार अगर फायरिंग सफल हो जाती, तो अपराधियों ने सुजीत सिन्हा का नाम केस में दिखाने का और प्रिंस खान का नाम छुपाने का प्रयास किया था। इसके पीछे मकसद था कि प्रिंस खान जो विदेश में है, पुलिस तक न पहुंच सके। सूचना मिलने के बाद प्रभारी सदर एसडीपीओ राजीव रंजन के नेतृत्व में सदर, पड़वा और टीओपी वन टाइगर पुलिस तथा तकनीकी शाखा की स्पेशल टीम ने छापेमारी की। इस कार्रवाई में चियांकी ओवरब्रिज, सिंगरा फोरलेन अमानत नदी के पास और सिंगरा निर्माणाधीन ओवरब्रिज से कुल 8 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

    गिरफ्तार अपराधियों में गढ़वा भवनाथपुर के मेरौनी निवासी अमित चौधरी उर्फ रितिक चौधरी (25), पलामू के लेस्लीगंज चौरा के आकाश शुक्ला (25), तरहसी छकनाडीह के कौशल पासवान उर्फ सौरभ कुमार (19), सदर पोखराहा के नीरज चन्द्रवंशी (20), हैदरनगर रजबंधा के छोटन पासवान उर्फ एलेक्स पीहु (25), पाटन कुमराहा के अख्तर अंसारी (19), लेस्लीगंज हरतुआ के अविनाश गिरि (25) और पाटन सूठा के बॉबी कुमार राम (19) शामिल हैं।

    एसपी ने बताया कि सभी आरोपी पहले भी जेल जा चुके हैं और जेल में ही इनकी मुलाकात हुई थी। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा के नाम पर मजदूरों में डर फैलाना चाहते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो देशी पिस्टल, दो देशी कट्टा, चार मैगजीन, 14 जिंदा कारतूस, सात मोबाइल फोन, तीन बाइक और एक धमकी भरा पर्चा बरामद किया है। गिरफ्तार अमित चौधरी को कुबेर नामक संदिग्ध के संपर्क में बताया गया, जिसे घटना के बाद विदेश भागना था। एसपी ने बताया कि आगे की कार्रवाई जारी है और सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।

     

    Also Read : 12 दिन बाद भी कैरव गांधी का सुराग नहीं, भाजपा ने राज्य सरकार को घेरा

    Sujeet Sinha and eight members of the Prince Khan gang have been arrested; they had arrived to carry out a shooting. करने पहुंचे थे फायरिंग फायरिंग करने पहुंचे सुजीत सिन्हा और प्रिंस खान गैंग के आठ गुर्गे गिरफ्तार सुजीत सिन्हा और प्रिंस खान गैंग के आठ गुर्गे गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article12 दिन बाद भी कैरव गांधी का सुराग नहीं, भाजपा ने राज्य सरकार को घेरा
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 24 JANUARY 2026 : जानें किस राशि का क्या है आज का राशिफल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नियुक्तियों रद्द करने के खिलाफ हाईकोर्ट और JPSC परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में कल अहम सुनवाई, अभ्यर्थियों के लिए 24 अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण

    August 23, 2026
    क्राइम

    रांची SSP का फरमान: फरियादी न भटके, अपराधी न बचें; 60-90 दिन में केस निपटाएं

    August 23, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी केस में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, रांची-हजारीबाग में कोचिंग सेंटरों के रिकॉर्ड खंगाले

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    न्याय में देरी या अन्याय? 44 साल की कानूनी लड़ाई, 5 आरोपियों की मौत; सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड HC को लगाई फटकार

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएसी में JMM-BJP आमने सामने, पढ़िये दोनों तरफ के नेता क्या कह रहे हैं

    August 23, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी साहित्य को नई पहचान: पांचवें ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार’ 2026 के लिए पांडुलिपियां आमंत्रित

    August 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में नियुक्तियों रद्द करने के खिलाफ हाईकोर्ट और JPSC परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में कल अहम सुनवाई, अभ्यर्थियों के लिए 24 अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण

    August 23, 2026

    रांची SSP का फरमान: फरियादी न भटके, अपराधी न बचें; 60-90 दिन में केस निपटाएं

    August 23, 2026

    जेपीएससी केस में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, रांची-हजारीबाग में कोचिंग सेंटरों के रिकॉर्ड खंगाले

    August 23, 2026

    न्याय में देरी या अन्याय? 44 साल की कानूनी लड़ाई, 5 आरोपियों की मौत; सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड HC को लगाई फटकार

    August 23, 2026

    जेपीएससी-जेएसएसी में JMM-BJP आमने सामने, पढ़िये दोनों तरफ के नेता क्या कह रहे हैं

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.