Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Jun, 2026 ♦ 1:22 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»ढोरी क्षेत्र में हिंदी दिवस पर निबंध और लेखन प्रतियोगिता का आयोजन
    झारखंड

    ढोरी क्षेत्र में हिंदी दिवस पर निबंध और लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

    Team JoharBy Team JoharSeptember 16, 2024Updated:September 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: बोकारो जिला अंतर्गत बेरमो स्थित सीसीएल के ढोरी महाप्रबंधक कार्यालय सभागार में हिंदी दिवस पर निबंध और लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें दर्जनों अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए. मुख्य अतिथि एसओपी प्रतुल कुमार ने कहा कि हिंदी सिर्फ हमारी भाषा नहीं है, यह हमारी संस्कृति, हमारी पहचान और हमारे राष्ट्र का गौरव है. उन्होंने कहा कि अंग्रेजी को सीखना आवश्यक हो सकता है, परंतु अपनी मातृभाषा का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है.

    हिंदी का अधिक से अधिक उपयोग करके हम अपने कार्यों में सरलता और सुलभता ला सकते हैं. यह हमारी मातृभाषा है, जिसे हमें प्रोत्साहित करना चाहिए और आने वाली पीढ़ी को भी इससे जोड़ना चाहिए. वहीं हिंदी माह के दौरान होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी साझा की गई. जिसमें निबंध प्रतियोगिता, काव्य पाठ, हिंदी पखवाड़ा और हिंदी कार्यशाला शामिल है. कार्यक्रम के अंत में सभी कर्मचारियों ने हिंदी को अपने दैनिक जीवन में अधिक से अधिक उपयोग करने का संकल्प लिया. सभी उपस्थित अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने हिंदी दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए और हिंदी के प्रचार प्रसार के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. कार्यक्रम का संचालन कार्मिक प्रबंधक सुरेश सिंह ने किया. इस अवसर पर वरीय कार्मिक प्रबंधक माला कुमारी मंडल, महाप्रबंधक कार्यालय कर्मी अरुण कुमार, अरविंद कुमार सहित विभिन्न विभागों के दर्जनों कर्मचारी गण उपस्थित थे.

    आयोजन कार्यक्रम दैनिक जीवन निबंध पखवाड़ा प्रतियोगिता प्रबंधक प्रोत्साहित बोकारो भाषा मातृभाषा हमारी संस्कृति हिंदी हिंदी दिवस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतेनुघाट डैम के 8 रेडियल फाटक खोले गए, नदी किनारे जाने पर लगी रोक
    Next Article हथियार के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार, बड़ी घटना को अंजाम देने की बना रहे थे योजना

    Related Posts

    कोडरमा

    कोडरमा विधायक नीरा यादव के निजी वाहन चालक की हत्या, जमीन विवाद में हुआ कांड

    June 4, 2026
    झारखंड

    पलामू पुलिस को मिली नई ताकत, DIG और SP ने पेट्रोलिंग बाइकों को किया रवाना

    June 4, 2026
    चतरा

    चतरा में नशे के धंधे पर वार, 2.132 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

    June 4, 2026
    Latest Posts

    कोडरमा विधायक नीरा यादव के निजी वाहन चालक की हत्या, जमीन विवाद में हुआ कांड

    June 4, 2026

    पलामू पुलिस को मिली नई ताकत, DIG और SP ने पेट्रोलिंग बाइकों को किया रवाना

    June 4, 2026

    चतरा में नशे के धंधे पर वार, 2.132 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

    June 4, 2026

    बरकाकाना-टाटानगर रेल यात्रियों को बड़ी सौगात, रंगामाटी हॉल्ट स्टेशन को मिली मंजूरी

    June 4, 2026

    पलामू में लापता युवक का सुराग नहीं, आज फिर उतरेगी NDRF

    June 4, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.