Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»लाइनमैन उमेश महतो की मौ’त पर ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने जताया आक्रोश
    झारखंड

    लाइनमैन उमेश महतो की मौ’त पर ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने जताया आक्रोश

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJuly 7, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    लाइनमैन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : ओरमांझी प्रखंड के आनंदी गांव निवासी और बिजली विभाग में कार्यरत लाइनमैन उमेश महतो की हाई वोल्टेज लाइन पर काम करते समय मौत हो गई। इस घटना को लेकर झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने गहरा दुख और आक्रोश जताया है। संघ ने इसे घोर लापरवाही और संभावित साजिश करार दिया है और पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

    क्या हुआ था हादसे के दिन?

    संघ के अध्यक्ष अजय राय के अनुसार, उमेश महतो को बिना किसी सुरक्षा उपकरण के काम पर भेजा गया था। जब वे 11,000 वोल्ट की लाइन पर पोल पर चढ़कर काम कर रहे थे, तभी अचानक बिना सूचना के बिजली चालू कर दी गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

    संघ ने मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। साथ ही लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। संघ ने दिवंगत उमेश महतो के परिजनों को नौकरी, मुआवजा और आर्थिक सहायता देने, सभी तकनीकी कर्मचारियों को मानक सुरक्षा उपकरण अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराए जाने, आउटसोर्स कर्मियों को उनकी योग्यता के अनुसार ही कार्य सौंपे जाने और आउटसोर्स एजेंसियों को सुरक्षा उपकरण जैसे सेफ्टी बेल्ट, हेलमेट, गमबूट, टॉर्च, हैंड ग्लव्स आदि की आपूर्ति करने के निर्देश दिए जाने की भी मांग की है।

    संघ ने महाप्रबंधक (तकनीकी), विद्युत आपूर्ति क्षेत्र, रांची को पत्र लिखकर मामले पर तुरंत संज्ञान लेने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो राज्यव्यापी विरोध किया जाएगा।

    Also Read : युवक की संदिग्ध हालत में मिली बॉडी, परिजनों ने जताई ह’त्या की आशंका

    Also Read : देवघर का श्रावणी मेला संदिग्धों के निशाने पर, स्पेशल ब्रांच ने गृह सचिव व डीजीपी को सौंपी रिपोर्ट

    Also Read : अब भारतीय नागरिकों को बिना निवेश मिलेगा UAE का Golden Visa, जानें कैसे करें आवेदन

    Anandi village conspiracy Electricity Department High-Level Investigation high-voltage line Jharkhand Urja Vikas Shramik Sangh Lineman Death negligence Ormanjhi ranchi news safety equipment technical staff Umesh Mahato worker safety workplace accident आनंदी गांव उच्चस्तरीय जांच उमेश महतो ओरमांझी कार्यस्थल दुर्घटना झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ तकनीकी कर्मचारी बिजली विभाग रांची समाचार लाइनमैन मौत लापरवाही श्रमिक सुरक्षा साजिश सुरक्षा उपकरण हाई वोल्टेज लाइन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयूट्यूबर मनीष कश्यप ने थामा जन सुराज का दामन, प्रशांत किशोर ने दिलाई सदस्यता
    Next Article हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल और विधायक रोशन लाल पुलिस हिरासत में

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.