बोकारो: बोकारो जिला के गोमिया प्रखंड चतरोचट्टी थाना क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच बीते दो घंटे से क्रॉस फायरिंग चल रहा है. एसपी प्रियदर्शी आलोक ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों तरफ से क्रॉस फायरिंग चल रहा है. हम लोग मॉनिटरिंग कर रहे हैं. गोमिया प्रखंड स्थित चुट्टे पंचायत के गिंधौनीय जंगल के चैयताड़ और दंडरा के बीच मुठभेड़ चल रही है. बता दें कि एरिया कमांडर कुँवर मांझी और जोनल कमांडर बिरसेन उर्फ काना उर्फ चंचल दा का दस्ता है. जिला पुलिस और सीआरपीएफ 26वी बटालियन नक्सलियों से लोहा ले रही है. पुलिस द्वारा नक्सलियों के होने की सूचना पर सर्च अभियान चलाया जा रहा था, इसी दौरान सुबह-सुबह दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई.
बोकारो के चतरोचट्टी में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleराजद का कार्यकर्ता सम्मेलन, कई लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

