Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»राजद का कार्यकर्ता सम्मेलन, कई लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता
    झारखंड

    राजद का कार्यकर्ता सम्मेलन, कई लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता

    Team JoharBy Team JoharFebruary 12, 2024Updated:February 12, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पाकुड़: राष्ट्रीय जनता दल ने एक वन भोज सह कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन अमड़ापाड़ा प्रखंड स्थानीय डाक बंगला परिसर में किया. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महावीर मड़ैया द्वारा किया गया. जिसमे सम्मेलन में प्रखंड के बासमती, अमीरजोला, पाडेरकोला, कालाझोर, अमड़ापाड़ा सहित विभिन्न गांव व पंचायत के महिला – पुरुष कार्यकर्ता, पार्टी पदाधिकारी एवं समर्थक शामिल हुए. मुख्यतः मौजूद जिलाध्यक्ष महावीर मड़ैया ने सबों को पार्टी की विचारधारा से अवगत कराया. सदस्यता अभियान और पार्टी के सांगठनिक विस्तार पर चर्चा हुई.

    साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को जन जन द्वारा लोगों के बीच जन समस्याओं, पार्टी विचारधारा, सभी धर्म-जाति से ऊपर उठ कर काम करती हैं. जिलाध्यक्ष ने खुले मंच से लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि यहां डीबीएल और बीजीआर जैसी दो – दो कोल कंपनियां काम कर रही हैं. किंतु , कंपनी प्रबंधन जरूरतमंदों की तकलीफों से बेखबर है. क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की नितांत कमी है. बेरोजगारी चरम पर है और युवा हताश हैं. मजदूर – किसान की दशा दयनीय है.

    उन्होंने कहा कि आदिवासी रोजगार की तलाश में रोज पलायन कर रहे हैं. लोग अंतहीन समस्याओं के बीच जीवन बसर कर रहे हैं. परंतु, इन सक्षम कोल कंपनियों को जनहित में जो करना चाहिए नहीं कर रही है. सम्मेलन में पेयजल, सड़क, पेंशन, रासन कार्ड न होने, आवास लाभ न मिलने आदि से जुड़े बिंदू भी सामने आए. जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को निर्देशित करते हुए कहा कि आप जनसामान्य के संपर्क में रहें और उनकी समस्याओं पर गंभीर रहें. उन्होंने यह भी कहा कि आप लोग जागरूक बनें और अपने अधिकारों के लिए लड़ना सीखें. सरकार जनकल्याण और उत्थान के लिए दर्जनों योजनाएं चला रही है. अगर आप नहीं जागेंगे तो अपने अधिकारों को खो देंगे. जिलाध्यक्ष ने सम्मेलन में महिला एकता पर बल दिया.

    बोधीनाथ पाल, मंगल जी , चंद्रिका देहरिन, मनोज मड़ैया , दीपा जी , विनोद ठाकुर, अरुण पाल आदि अन्य वक्ताओं ने भी इस दौरान अपने विचार खुल कर रखे. राजद को जनता का हमदर्द बताया. कुल मिलाकर यह सम्मेलन और मिलन समारोह सफल रहा. मौके पर मनोज ठाकुर, प्रकाश ठाकुर, तरेशा टुडू सहित सैंकड़ों पार्टी समर्थक, कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे. जदयू के विधानसभा प्रभारी ने थामा राजद का दामन कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान राजद की विचारधारा से प्रभावित होकर जदयू के अहम पद पर आसीन विस प्रभारी मारकुस सोरेन राजद में शामिल हुए. इनके अलावा प्रोमिला मरांडी और सीमा मूर्मू ने भी राजद का दामन थामा. पुष्प की माला पहनाकर जिलाध्यक्ष ने सबों को पार्टी में योगदान कराया. इस दौरान राष्ट्रीय जनता दल जिंदाबाद , लालू यादव और तेजस्वी यादव जिंदाबाद के नारे भी लगे.

    आरजेडी कार्यकर्ता सम्मेलन जोहार लाइव झारखंड पाकुड़ राजद सदस्यता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleज्वाइन करने के बाद बोले रिम्स डायरेक्टर डॉ राजकुमार, अनुशासनहीनता स्वीकार नहीं
    Next Article बोकारो के चतरोचट्टी में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

    Related Posts

    क्राइम

    बिहारः पत्नी की ‘ह’त्या’ के आरोप में 12 साल पहले गया था जेल, अब झारखंड के गढ़वा जिले में जिंदा मिली पत्नी

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    20 साल पहले आज ही के दिन देश के पहले निर्दलीय CM बने थे मधु कोड़ा

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड सहकारी बैंक घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, झारखंड-ओडिशा के 7 ठिकानों पर छापेमारी

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

    September 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पाकुड़ के स्कूलों की पड़ताल पर पहरा, बिना इजाजत फोटो-डेटा देने पर नपेंगे हेडमास्टर; DEO ने की पुष्टि

    September 17, 2026
    क्राइम

    ​आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड: फंडिंग के खेल पर ईडी का शिकंजा, 4 राज्यों में रेड

    September 17, 2026
    Latest Posts

    बिहारः पत्नी की ‘ह’त्या’ के आरोप में 12 साल पहले गया था जेल, अब झारखंड के गढ़वा जिले में जिंदा मिली पत्नी

    September 18, 2026

    20 साल पहले आज ही के दिन देश के पहले निर्दलीय CM बने थे मधु कोड़ा

    September 18, 2026

    NIA विशेष अदालत: 8 बांग्लादेशियों को हुई उम्रकैद, जानें पूरा मामला

    September 18, 2026

    झारखंड सहकारी बैंक घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, झारखंड-ओडिशा के 7 ठिकानों पर छापेमारी

    September 18, 2026

    डेंजर ज़ोन में भारत के 90 प्रतिशत उपग्रह : कैसे अपनी सैटेलाइट्स को सुरक्षित बचा रहा है इसरो?

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.