Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पलामू टाइगर रिजर्व में करंट की चपेट में आया कर्मचारी, मौत के बाद परिजनों का बवाल
    झारखंड

    पलामू टाइगर रिजर्व में करंट की चपेट में आया कर्मचारी, मौत के बाद परिजनों का बवाल

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 9, 2026Updated:May 9, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Latehar
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Latehar : झारखंड के पलामू टाइगर रिजर्व के गारू रेंज में तैनात ट्रैकर गार्ड लल्लू उरांव की करंट लगने से मौत हो गई। घटना बीती देर रात की बताई जा रही है। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि वन विभाग के फॉरेस्ट गार्ड के कहने पर लल्लू उरांव को बिजली का काम करने के लिए पेड़ पर चढ़ाया गया था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों का यह भी कहना है कि घटना के बाद विभागीय अधिकारियों ने उन्हें सूचना नहीं दी और बिना जानकारी दिए शव को सीधे लातेहार अस्पताल पहुंचा दिया गया।

    भाई ने लगाया लापरवाही का आरोप

    मृतक के भाई निलेम उरांव ने बताया कि रात में गारू स्थित वन विभाग कार्यालय के पास बिजली का तार गिरा हुआ था। आरोप है कि इसकी सूचना बिजली विभाग को देने के बजाय उनके भाई को ही तार ठीक करने के लिए भेज दिया गया, जिससे यह हादसा हुआ।परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद से संबंधित विभाग के अधिकारियों के मोबाइल बंद हैं और कोई भी अधिकारी संपर्क में नहीं आ रहा है। इससे लोगों में गुस्सा और आक्रोश बढ़ गया है। परिजनों ने मांग की है कि मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाए और 60 लाख रुपये का मुआवजा प्रदान किया जाए। उनका कहना है कि लल्लू उरांव ही परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। वहीं वन विभाग के ट्रैकर गार्ड अजय कुमार ने बताया कि रात में बिजली का तार गिरने के बाद लल्लू उरांव को उसे ठीक करने के लिए पेड़ पर चढ़ाया गया था, जहां करंट लगने से उसकी मौत हो गई। इस मामले में थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिल चुकी है और मामले की जांच की जा रही है।

    Also Read : किसानों के हक पर डाका डालने वाले जमाखोरों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा : उपायुक्त

    accident news Breaking news compensation demand Departmental Negligence Electrocution Death family protest forest department forest guard Garu Range government job demand Jharkhand news Lalitpur hospital Lallu Oraon Negligence Allegation Palamu Tiger Reserve police investigation power line accident tracker guard tragic incident workplace accident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकिसानों के हक पर डाका डालने वाले जमाखोरों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा : उपायुक्त
    Next Article BIT मेसरा के छात्रों ने कचड़े से बनाया इको फ्रेंडली डस्टबिन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन दबाने के लिए खेला चालाकी का खेल: JPSC-JSSC विवाद पर चंपाई सोरेन का सरकार पर तीखा हमला

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लाठीचार्ज के विरोध में हजारीबाग में आज मौन जुलूस, गांधी मैदान से निकलेगा मार्च

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्रों को झामुमो के गुंडों ने प्लान बनाकर पीटा: बाबूलाल मरांडी

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोचिंग माफिया के साथ मिलकर युवाओं को उकसाना बंद करे भाजपा : विनोद पांडेय

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हरिशंकर परसाई : एक लेखक जिसने व्यंग्य की कलम से समाज का आईना दिखाया

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़: स्पंज-आयरन फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट: 3 इंजीनियरों की जलकर मौत, एक मजदूर गंभीर

    August 22, 2026
    Latest Posts

    आंदोलन दबाने के लिए खेला चालाकी का खेल: JPSC-JSSC विवाद पर चंपाई सोरेन का सरकार पर तीखा हमला

    August 22, 2026

    बार काउंसिल ऑफ इंडिया में भूचाल: मनन मिश्रा पर 150 करोड़ ट्रांसफर, वसूली और भाई-भतीजावाद के गंभीर आरोप

    August 22, 2026

    लाठीचार्ज के विरोध में हजारीबाग में आज मौन जुलूस, गांधी मैदान से निकलेगा मार्च

    August 22, 2026

    छात्रों को झामुमो के गुंडों ने प्लान बनाकर पीटा: बाबूलाल मरांडी

    August 22, 2026

    कोचिंग माफिया के साथ मिलकर युवाओं को उकसाना बंद करे भाजपा : विनोद पांडेय

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.