Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कोडरमा में हाथियों का तांडव जारी, इंसानों के बाद अब मवेशियों को बना रहे निशाना
    झारखंड

    कोडरमा में हाथियों का तांडव जारी, इंसानों के बाद अब मवेशियों को बना रहे निशाना

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 27, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हाथि
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Koderma : जिले के कोडरमा थाना क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक इंसानों को निशाना बना रहे हाथियों ने अब मवेशियों पर भी हमला शुरू कर दिया है। ताजा घटनाओं के बाद पूरे इलाके में डर और बेचैनी का माहौल बन गया है।

    मवेशियों को कुचलकर मार डाला

    बीती रात झरीटांड और ढेबुआडीह गांव में हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। जानकारी के मुताबिक, झरीटांड गांव के बाहर सड़क किनारे बंधे दो मवेशियों को हाथी ने कुचलकर मार डाला। इतना ही नहीं, गांव में बने गौशालाओं को भी तोड़फोड़ कर तहस-नहस कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि हाथी देर रात गांव में घुसा और जहां-जहां मवेशी दिखे, वहां नुकसान पहुंचाया।

    घर से निकलने में डर रहे लोग

    लगातार हो रहे हमलों के बाद गांवों में दहशत साफ दिख रही है। लोग शाम होते ही घरों में दुबक जा रहे हैं और रात में बाहर निकलने से बच रहे हैं। बताया जा रहा है कि हाथी गांव के पास जंगलों में ही छिपे हुए हैं, जिससे खतरा लगातार बना हुआ है।

    पहले इंसानों को बना चुके हैं शिकार

    कोडरमा शहरी क्षेत्र के मरियमपुर और बोनाकाली इलाके में भी हालात तनावपूर्ण हैं। कुछ दिन पहले ही हाथी के हमले में एक महिला और 40 वर्षीय बालेश्वर सोरेन की मौत हो चुकी है। इस घटना के बाद से इलाके के लोग और ज्यादा सहमे हुए हैं।

    वन विभाग की कोशिशें नाकाम

    स्थानीय लोगों के अनुसार, एक हाथी झुंड से अलग होकर इधर-उधर भटक रहा है और वही सबसे ज्यादा नुकसान कर रहा है। वहीं बाकी हाथियों का झुंड बागीटांड और कोडरमा घाटी के जंगलों में देखा गया है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण हाथियों को खदेड़ने में अब तक सफलता नहीं मिल सकी है।

    ग्रामीणों में गुस्सा और डर दोनों

    लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश भी बढ़ रहा है। लोगों का आरोप है कि वन विभाग समय पर कार्रवाई नहीं कर रहा, जिससे जान-माल का नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों को डर है कि अगर जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो हाथियों का यह आतंक और बढ़ सकता है। फिलहाल पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोग हर पल खतरे के साये में जीने को मजबूर हैं।

    Also Read : झारखंड में प्रशासनिक फेरबदल, 207 डिप्टी कलेक्टर तैनात, बिहार के 10 और यूपी के 3 अधिकारी सूची में

    Breaking news Jharkhand cattle killed elephant attack Elephant Attack Jharkhand elephant menace Koderma Forest Department Jharkhand human wildlife conflict India Jharkhand wildlife news koderma news rural fear Jharkhand wild elephant terror
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में 207 डिप्टी कलेक्टर को मिली जिम्मेदारी, अधिसूचना जारी
    Next Article गढ़वा के रमकंडा में रामनवमी जुलूस पर पथराव, पुलिस ने किया आंसू गैस का इस्तेमाल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    झारखंड

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.