Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»चुनाव आयोग ने शॉर्ट फिल्म ‘उड़ चली’ किया लॉन्च, लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने की अपील
    झारखंड

    चुनाव आयोग ने शॉर्ट फिल्म ‘उड़ चली’ किया लॉन्च, लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने की अपील

    Team JoharBy Team JoharApril 16, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: “इस बार दिन भर मतदान” के स्लोगन के साथ भारतीय निर्वाचन आयोग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है. इसी क्रम में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से झारखंड प्रदेश निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को धुर्वा सेक्टर 2 स्थित निर्वाचन सदन में कई प्रचार एवं प्रसार सामग्रियों का लोकार्पण किया. इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान चुनाव के लिए प्रसार सामग्रियों के साथ-साथ एक शार्ट फिल्म ‘उड़ चली’ की भी स्क्रीनिंग की गई. फिल्म में मतदान करने को लेकर मतदाताओं को संदेश दिया गया है. इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने प्रेस/मीडिया को संबोधित किया. उन्होंने बताया कि इस बार आयोग की कोशिश है कि एक भी मतदाता न छूटे. चाहे वो युवा वर्ग हो या बुजुर्ग, हर वर्ग के लोगों को इस बार मतदान करना है. इसके लिए लोगों को जागरूक करने के लिए हमलोग हर संभव प्रयास कर रहे हैं.

    उन्होंने बताया कि कोशिश है कि वैसे बुजुर्ग जो मतदान केंद्र तक आने में असमर्थ हैं, उन मतदाताओं को उनके घर पर ही बैलेट पत्र द्वारा मतदान कराया जा सके. उन्होंने बताया कि ऐसे बुजुर्गों को इस सुविधा के लिए एक फॉर्म भरना पड़ेगा जिसके बाद मतदाता कर्मी उस क्षेत्र के बीएलओ सहित उन बुजुर्ग मतदाता के घर जा कर मतदान करा सकेंगे. उन्होंने बताया कि बैलेट पत्र से मतदान की सुविधा मीडिया कर्मियों के लिए भी उपलब्ध रहेगा. उन्होंने बताया कि वैसे मीडिया कर्मी जो चुनावी ड्यूटी के दौरान वोट देने से वंचित रह जाते हैं, उन्हें भी मतपत्र से वोट देने की सुविधा रहेगी. इसके लिए भी आयोग ने फॉर्म रखा है, जिसे भर कर मीडियाकर्मी अपना वोट मतपत्र के जरिए दे सकते हैं.

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवि कुमार ने कार्यक्रम में शॉर्ट फिल्म के अलावा दो पोस्टर भी लॉन्च किए. उन्होंने कहा कि “इस बार दिन भर मतदान” के तहत सुबह 7 से शाम 5 बजे तक मतदान जारी रहेगा. के रवि कुमार ने बताया कि जिस तरह गाड़ी का नम्बर लोगों को याद रहता है उसी तरह हम सभी कोशिश में हैं कि लोगों को इस बार मतदान की तारीखें भी याद रहे. कार्यक्रम में अलग-अलग वीडियो के जरिए मतदाता जागरूकता के बारे में बताया गया. निर्वाचन आयोग ने कार्यक्रम में चुनाव को लेकर जारूकता फैलाने के लिए कॉलर ट्यून भी लॉन्च किया गया. कार्यक्रम में शॉर्ट फिल्म “उड़ चली” बनाने वाली टीम भी मौजूद थी.

    Johar Live आज की खबर इस बार दिन भर मतदान उड़ चली करंट न्यूज के रवि कुमार जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखंड प्रदेश निर्वाचन आयोग डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन भारतीय निर्वाचन आयोग मतदान मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज शार्ट फिल्म शार्ट फिल्म ‘उड़ चली’ सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामनवमी को लेकर प्रशासन की तैयारी पूरी, उपद्रवियों से निपटने के लिए किया गया मॉक ड्रिल
    Next Article बीजेपी का महत्वाकांक्षी लक्ष्य : झारखंड में लोकसभा की सभी 14 सीटों पर जीत नहीं होगी आसान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नियुक्तियों रद्द करने के खिलाफ हाईकोर्ट और JPSC परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में कल अहम सुनवाई, अभ्यर्थियों के लिए 24 अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण

    August 23, 2026
    क्राइम

    रांची SSP का फरमान: फरियादी न भटके, अपराधी न बचें; 60-90 दिन में केस निपटाएं

    August 23, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी केस में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, रांची-हजारीबाग में कोचिंग सेंटरों के रिकॉर्ड खंगाले

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    न्याय में देरी या अन्याय? 44 साल की कानूनी लड़ाई, 5 आरोपियों की मौत; सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड HC को लगाई फटकार

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएसी में JMM-BJP आमने सामने, पढ़िये दोनों तरफ के नेता क्या कह रहे हैं

    August 23, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी साहित्य को नई पहचान: पांचवें ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार’ 2026 के लिए पांडुलिपियां आमंत्रित

    August 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में नियुक्तियों रद्द करने के खिलाफ हाईकोर्ट और JPSC परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में कल अहम सुनवाई, अभ्यर्थियों के लिए 24 अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण

    August 23, 2026

    रांची SSP का फरमान: फरियादी न भटके, अपराधी न बचें; 60-90 दिन में केस निपटाएं

    August 23, 2026

    जेपीएससी केस में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, रांची-हजारीबाग में कोचिंग सेंटरों के रिकॉर्ड खंगाले

    August 23, 2026

    न्याय में देरी या अन्याय? 44 साल की कानूनी लड़ाई, 5 आरोपियों की मौत; सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड HC को लगाई फटकार

    August 23, 2026

    जेपीएससी-जेएसएसी में JMM-BJP आमने सामने, पढ़िये दोनों तरफ के नेता क्या कह रहे हैं

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.