Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, चौकुंदा का विधानसभा अध्यक्ष ने किया शुभारंभ
    झारखंड

    एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, चौकुंदा का विधानसभा अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

    Team JoharBy Team JoharJune 23, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara ( Rajiv jha) : सोमवार को जिले के फतेहपुर प्रखंड स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, चौकुंदा में विद्यालय भवन एवं छात्रावास के शुभारम्भ को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विस अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर विद्यालय भवन एवं छात्रावास का विधिवत शुभारंभ किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि सहित उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, परियोजना निदेशक आईटीडीए सहित अन्य को पौधा देकर सम्मानित किया गया।

    साथ ही पारंपरिक नृत्य एवं संगीत के माध्यम से स्वागत किया गया। वहीं उपायुक्त द्वारा विस अध्यक्ष को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रवीन्द्र नाथ महतो ने कहा कि इसके पहले एकलव्य में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक मुझसे संपर्क करते थे, तब विद्यार्थियों का सिलेक्शन दुमका एवं अन्यत्र जिलों में होता था, उसका प्रतिशत भी न्यून था। हमारे जिले में यह विद्यालय नहीं था, हमने प्रतिचेष्टा किया। विद्यालय भवन बनकर पूर्व से तैयार था। वर्ष 2022-23 से यह प्रारम्भ करना चाहा। कई अड़चनें थी, विद्यालय का भवन तो बन गया लेकिन चहारदीवारी नहीं थी, लेकिन आज यह पूर्ण रूप से संस्था का रूप ले लिया है। पठन पाठन प्रारंभ हो रहा है। वहीं इस क्रम में उन्होंने एकलव्य एवं गुरु द्रोणाचार्य के प्रसंग पर चर्चा कर बताया कि कैसे गुरु द्रोणाचार्य के मना करने पर एकलव्य ने उनकी प्रतिमा बनाकर उन्हें अपना गुरु मानकर अस्त्र विद्या सीखना प्रारंभ किया एवं निपुण हो गए और किस प्रकार से गुरु द्रोणाचार्य ने गुरु दक्षिणा में उनकी दाहिने हाथ के अंगूठा को मांग लिया। वहीं शिक्षा प्राप्त करने के लिए विभिन्न प्रकार के भेदभाव पर अपनी बातें कही।

    उन्होंने कहा कि पूर्व में सबके लिए शिक्षा सुलभ नहीं था लेकिन अब यह सबों के लिए उपलब्ध है। सरकार के माध्यम से या प्रयास हुआ कि सबों को शिक्षा से कैसे जोड़ें। जिसके लिए विभिन्न विद्यालयों की स्थापना की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद ने कहा कि जब हम छोटे थे तो कुछ इसी तरह का वातावरण हम सब देखते थे कि पक्का स्कूल, बड़ी बड़ी इमारतें हैं, सोचता था कि क्या क्या होता होगा इसके अंदर, क्या सुविधाएं मिलती होगी? आज वही सुविधाएं नाला विधानसभा क्षेत्र के फतेहपुर में किया जा रहा है। यहां न सिर्फ आपको पढ़ाई के लिए अच्छे शिक्षक प्राप्त होंगे बल्कि स्कूल में अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा प्राप्त होगी। यहां के छात्र न सिर्फ भारत अपितु विश्व के छात्रों से पीछे नहीं रहेंगे, डटकर मुकाबला करेंगे।

    यह भवन तैयार है बुनियादी सुविधाएं हैं, कुछ सुविधाओं का अभाव है जिसे 1 महीना के अंदर सुविधाओं को दुरुस्त कर दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता ने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि आज इस विद्यालय में आने का मौका मिला, उन्होंने खुद को एक एसपी के रूप में परिचय न देकर शिक्षक के रूप परिचय देते हुए कहा कि उनके करियर का पहला शुरूआत आवासीय विद्यालय में शिक्षक के रूप में हुई। कहा कि हम जानते हैं इसके गुण दोष के बारे में जानते हैं।

    उन्होंने बच्चों और अभिभावकों से कहा कि मन लगाकर अध्ययन करें, अगर कोई समस्या हुई तो हमलोग संज्ञान लेकर कार्रवाई करेंगे। इस मौके पर उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन, प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी अबिश्वर मुर्मू, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रेम कुमार दास, अंचल अधिकारी सीताराम महतो सहित विद्यालय के प्राचार्य, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं अन्य मौजूद थे।

    Also read: आरक्षण और स्थानीय नीति पर आजसू की राजनीति दोहरी और भ्रमित करने वाली : विनोद कुमार पांडेय

    Jamtara News news desk
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआरक्षण और स्थानीय नीति पर आजसू की राजनीति दोहरी और भ्रमित करने वाली : विनोद कुमार पांडेय
    Next Article चास के आस्था ज्वेलर्स में हथियारबंद लुटेरों ने डाली डकैती, लाखों के गहने लूटे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मतदाता पंजीकरण और वोटर लिस्ट पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, पहले दिन पैनल चर्चा समेत छह तकनीकी सत्र

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फेस अटेंडेंस से वेतन जोड़ने के फरमान पर भड़के रिम्स के जूनियर डॉक्टर, डीन को थमाया विरोध का ज्ञापन

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट : विभागीय परीक्षा से बने दरोगाओं के प्रमोशन पर क्यों लगी रोक? समझिए 2017 के दो विज्ञापनों का पूरा खेल

    September 2, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जिस एजेंसी को जेपीएससी एग्जाम का काम ही नहीं मिला, उसने कंडक्ट करा दिए 10 एग्जाम

    September 2, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी-जेएसएससीः कोर्ट स्टे में फंसे 1932 कर्मचारी, सिर्फ हाजिरी बना रहे, न काम न सैलरी; कार्मिक सचिव 14 दिन से छुट्टी पर

    September 2, 2026
    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल प्रकरण : सोमांश और राहुल की रिमांड अवधि तीन दिन और बढ़ी

    September 2, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : मतदाता पंजीकरण और वोटर लिस्ट पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, पहले दिन पैनल चर्चा समेत छह तकनीकी सत्र

    September 2, 2026

    फेस अटेंडेंस से वेतन जोड़ने के फरमान पर भड़के रिम्स के जूनियर डॉक्टर, डीन को थमाया विरोध का ज्ञापन

    September 2, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट : विभागीय परीक्षा से बने दरोगाओं के प्रमोशन पर क्यों लगी रोक? समझिए 2017 के दो विज्ञापनों का पूरा खेल

    September 2, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जिस एजेंसी को जेपीएससी एग्जाम का काम ही नहीं मिला, उसने कंडक्ट करा दिए 10 एग्जाम

    September 2, 2026

    नेपाल बाढ़ : विदेशी मदद से इनकार की बात गलत, PM बालेंद्र शाह बोले- जरूरत के हिसाब से लिया विदेशी सहयोग

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.