Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»अदाणी फॉउंडेशन के कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे 13 में से आठ ने पास की अग्निवीर की परीक्षा
    Uncategorized

    अदाणी फॉउंडेशन के कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे 13 में से आठ ने पास की अग्निवीर की परीक्षा

    Team JoharBy Team JoharJuly 31, 2025Updated:July 31, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अदाणी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh (Barkagaon) : गोंदुलपारा खनन परियोजना के अंतर्गत अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित कोचिंग सेंटर ने एक बार फिर उत्कृष्टता का परिचय दिया है। यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 13 अभ्यर्थियों में से आठ ने अग्निवीर की लिखित परीक्षा पास की है। इन सफल अभ्यर्थियों में रोशनी कुमारी एकमात्र महिला उम्मीदवार हैं, जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र की बेटियों के लिए मिसाल कायम की है। इस सफलता के उपलक्ष्य में अदाणी फाउंडेशन ने सभी सफल अभ्यर्थियों को टी-शर्ट और वॉटर बॉटल भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही, कोचिंग सेंटर के प्रशिक्षकों और मार्गदर्शकों का भी विशेष आभार जताया गया, जिनकी मेहनत और लगन से यह परिणाम संभव हो पाया।

    अब ये अभ्यर्थी आगामी शारीरिक दक्षता परीक्षा और चिकित्सीय परीक्षण की तैयारी में जुट गए हैं। इसके लिए एक ट्रायल सेशन का भी आयोजन हजारीबाग में जारी है, जहां फिजिकल ट्रेनर इन्हें विशेष मार्गदर्शन दे रहे हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस अग्निवीर की लिखित परीक्षा पास की है उनमें सुशांत शरम, सन्नी कुमार यादव, राजदीप कुमार, भानु सिंह राजपूत, सत्यम कुमार, ऋषभ कुमार और रोशनी कुमारी शामिल हैं।

    कोचिंग सेंटर में अभ्यर्थियों को निशुल्क किताबें और नाश्ता, मॉक टेस्ट भी

    अदाणी फॉउंडेशन के इस कोचिंग सेंटर में अभ्यर्थियों को निशुल्क किताबें और नाश्ता दिया जाता है। इसके अलावा यहां तीन शिक्षकों की नियुक्ति अदाणी फॉउंडेशन की ओर से की गई है। अभ्यर्थियों का निशुल्क मॉक टेस्ट संचालित कराया जाता है, जिससे उनके अंदर आत्मविश्वास बढ़ा है। इन्हें फिजिकल ट्रेनिंग के लिए ड्रेस भी प्रदान किए गए हैं, जिनमें ट्रैकशूट और जूता आदि शामिल हैं।

    समाज के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है अदाणी फाउंडेशन

    गोंदुलपारा खनन परियोजना के अंतर्गत बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र में अदाणी फाउंडेशन द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और आजीविका के क्षेत्र में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हाल ही में, नेत्र जांच शिविर का आयोजन चंदौल और बड़कागांव के विद्यालयों में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के आंखों की जांच की गई। इसके अलावा, हाल ही में किसानों के बीच खाद-बीज का भी वितरण किया गया था। गोद लिए हुए टीबी मरीजों को भी लगातार पोषण किट आहार का वितरण किया जा रहा है।

    Also Read : 1 अगस्त 2025 से लागू होंगे ये बड़े बदलाव, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर!

    Adani Foundation Agniveer Agniveer exam Eight out of 13 students studying at Adani Foundation's coaching centre in Barkagaon of Hazaribagh district passed the Agniveer exam Hazaribagh news Jharkhand Hazaribagh news अग्निवीर अग्निवीर की परीक्षा अदाणी फॉउंडेशन झारखंड हजारीबाग न्यूज़ हजारीबाग जिले के बड़कागांव में अदाणी फॉउंडेशन के कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे 13 में से आठ ने पास की अग्निवीर की परीक्षा हजारीबाग न्यूज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड हाईकोर्ट ने प्रेशर हॉर्न, फ्लैग रॉड और अवैध इमरजेंसी लाइट्स पर रोक लगाई…
    Next Article IND vs ENG : इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारतीय प्लेइंग XI में हुए चार बड़े बदलाव

    Related Posts

    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग में मासूम से दरिंदगी का खुलासा, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम होने पर आरोपी ने की ह’त्या

    June 3, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    झारखंड

    हजारीबाग : हॉस्टल में फंदे पर लटकी मिली छात्र की लाश, जांच में जुटी पुलिस

    May 24, 2026
    झारखंड

    हजारीबाग में बिजली व्यवस्था चरमराई, विधायकों ने विभाग को दी आंदोलन की चेतावनी

    May 22, 2026
    झारखंड

    हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे में तीन मरीजों की मौत पर बवाल, लापरवाही के आरोप

    May 16, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.