Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»झारखंड हाईकोर्ट ने प्रेशर हॉर्न, फ्लैग रॉड और अवैध इमरजेंसी लाइट्स पर रोक लगाई…
    Uncategorized

    झारखंड हाईकोर्ट ने प्रेशर हॉर्न, फ्लैग रॉड और अवैध इमरजेंसी लाइट्स पर रोक लगाई…

    Team JoharBy Team JoharJuly 31, 2025Updated:July 31, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi: शोर और दृश्य प्रदूषण पर सख्ती करते हुए झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य भर में प्रेशर हॉर्न, मल्टी-टोन हॉर्न, फ्लैग रॉड और अवैध लाइट्स लगे वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

    मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को केंद्रीय मोटर वाहन नियम, ध्वनि प्रदूषण (नियमन और नियंत्रण) नियम और भारतीय ध्वज संहिता के अनुपालन को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया।

    मुख्य निर्देश:

    प्रेशर हॉर्न और मल्टी-टोन हॉर्न लगे वाहनों पर पूरी तरह से रोक।

    गैर-आपातकालीन वाहनों पर लगी लाल और नीली लाइटें तुरंत हटाई जाएं।

    राजनीतिक या धार्मिक झंडों और फ्लैग रॉड का अवैध उपयोग रोका जाए।

    रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बिना अनुमति के लाउडस्पीकर के प्रयोग पर सख्ती हो।

    कोर्ट ने कहा कि झारखंड राज्य में अब प्रेशर और मल्टी-टोन हॉर्न का उपयोग नहीं किया जा सकेगा। अवैध इमरजेंसी लाइट्स वाले वाहनों की पहचान कर उनके उपकरण तुरंत हटाए जाएं।

    कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि झंडों और फ्लैग रॉड का अनुचित उपयोग ध्वज संहिता का उल्लंघन है और प्रशासन को इस पर सख्ती से कार्रवाई करनी होगी।

    पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता और झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव को निर्देश दिया गया है कि वे इन आदेशों के पालन का व्यक्तिगत हलफनामा 11 अगस्त से पहले दाखिल करें।

    court orders DGP Anurag Gupta Emergency Light Ban Flag Code of India Flag Rod Ban Jharkhand high court Jharkhand news Multi-tone Horn Noise Pollution PIL Pollution Control Board Pressure Horn Ban public interest litigation traffic rules Vehicle Modification Ban vehicle rules Visual Pollution
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनशामुक्त भारत की ओर एक और कदम, जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर
    Next Article अदाणी फॉउंडेशन के कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे 13 में से आठ ने पास की अग्निवीर की परीक्षा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026
    झारखंड

    जामताड़ा में तीन साइबर ठग चढ़े पुलिस के हत्थे, 9 मोबाइल और 22 सिम कार्ड बरामद

    June 19, 2026
    झारखंड

    गिरिडीह: योग दिवस से पहले डीसी-एसपी ने किया योगाभ्यास, तैयारियां जोरों पर

    June 19, 2026
    झारखंड

    पलामू : सब्जी मंडी में आग ने मचाया कोहराम, चंद मिनटों में राख हुईं दुकानें

    June 19, 2026
    क्राइम

    घर के पास हत्या कर श’व को जंगल में फेंका, एक्सीडेंट दिखाने की थी कोशिश, तीन गिरफ्तार

    June 17, 2026
    झारखंड

    राज्यसभा चुनाव को लेकर सक्रिय हुआ गठबंधन, हेमंत सोरेन से मिले भूपेश बघेल

    June 7, 2026
    Latest Posts

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.