Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»शिक्षा सचिव ने DSE-DSO को लिखा पत्र, चुनाव से पहले स्कूलों में व्यस्था करें दुरुस्त
    झारखंड

    शिक्षा सचिव ने DSE-DSO को लिखा पत्र, चुनाव से पहले स्कूलों में व्यस्था करें दुरुस्त

    Team JoharBy Team JoharNovember 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : शिक्षा सचिव के रविकुमार ने राज्य के सभी डीइओ-डीएसइ को पत्र लिखकर चुनाव से पहले स्कूलों में न्यूनतम सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा है. उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान राज्य के अधिकांश मतदान केंद्र सरकारी विद्यालयों में होती हैं, ऐसे में सभी स्कूलों में न्यूनतम सुविधाएं जैसे रैंप, विद्युत संयोजन, पीने का पानी, अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था, फर्नीचर आदि व्यवस्था रहना जरूरी है. ताकि, मतदान कर्मियों व मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े.

    विद्यार्थियों को भी सुविधा का लाभ मिले

    शिक्षा सचिव ने अपने लिखे पत्र में कहा है कि स्कूलों में यह सुविधायें तत्काल उपलब्ध करायें ताकि, विद्यार्थियों व शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी परेशानी न उठाना पड़े. सचिव ने निर्देश दिया है कि स्कूलों में सारी व्यवस्था दुरूस्त कर इससे संबंधित प्रतिवेदन 30 नवंबर तक उपलब्ध करायें.

    स्कूलों में सहायक शिक्षक के कितने पद, बतायें

    शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक कैलाश मिश्रा ने राज्य के तमाम सरकारी स्कूलों में कार्यरत सहायक शिक्षकों व उनके स्वीकृत बल की जानकारी मांगी है. यह जानकारी उच्च न्यायालय द्वारा जारी आदेश के आलोक में मांगी गयी है. उन्होंने यह जानकारी तीन दिनों के भीतर मांगी है. साथ ही यह भी कहा है कि तय समय के भीतर जानकारी नहीं दी गयी तो उच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना मानी जायेगी.

    इसे भी पढ़ें: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बयान दुर्भाग्यपूर्ण : नेता प्रतिपक्ष अमर बावरी

     

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बयान दुर्भाग्यपूर्ण : नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी
    Next Article राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026
    Latest Posts

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026

    1000 भर्तियों का ढोल और 98% सीटें खाली… बीजेपी का हेमंत सरकार पर बड़ा ह’मला

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.