Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में जनजातीय भाषाओं की पढ़ाई शुरू, शिक्षा मंत्री ने जारी किए निर्देश
    झारखंड

    झारखंड में जनजातीय भाषाओं की पढ़ाई शुरू, शिक्षा मंत्री ने जारी किए निर्देश

    Team JoharBy Team JoharDecember 25, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड में अब पश्चिम बंगाल की तरह जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं की पढ़ाई स्कूलों से लेकर विश्वविद्यालयों तक शुरू की जाएगी. राज्य सरकार जल्द ही इस दिशा में काम करना शुरू करेगी और इसके लिए एक टीम को पश्चिम बंगाल भेजेगी. शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार प्राथमिक कक्षाओं से जनजातीय भाषाओं की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए कदम उठाएगी.

    रामदास सोरेन ने कहा कि

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात में इस प्रस्ताव पर चर्चा की गई और मुख्यमंत्री ने इस मामले में आगे की प्रक्रिया शुरू करने पर सहमति दी है. अब, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की एक टीम जनवरी के पहले सप्ताह में पश्चिम बंगाल भेजी जाएगी. इस टीम में जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं के विशेषज्ञों के अलावा विभाग के अधिकारी भी शामिल होंगे.

    टीम का मुख्य उद्देश्य

    पश्चिम बंगाल के स्कूलों में जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं की शिक्षा के लिए चल रहे कार्यक्रमों का अध्ययन करना होगा. यह टीम शिक्षक की नियुक्ति से लेकर पाठ्यक्रम तक की जानकारी प्राप्त करेगी और उस आधार पर झारखंड में जनजातीय भाषाओं की शिक्षा को लेकर एक प्रस्ताव तैयार किया जाएगा.

    इस पहल के तहत झारखंड में जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे राज्य के सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित किया जा सके और आने वाली पीढ़ी को अपनी भाषाओं के प्रति जागरूक किया जा सके.

    Also Read : लव अफेयर के चलते महिला ने खेली खूनी खेल, जानें पूरी कहानी

    Chief Minister Hemant Soren cultural heritage Curriculum Department Team Education Minister Ramdas Soren education policy Jharkhand Education Language Preservation literacy department Primary Classes Proposal Regional Languages school education schools teacher appointment Teaching of Tribal Languages Tribal community Tribal Languages Universities West Bengal West Bengal Tour क्षेत्रीय भाषाएं जनजातीय भाषाएं जनजातीय भाषाओं की पढ़ाई जनजातीय समुदाय झारखंड झारखंड शिक्षा पश्चिम बंगाल पश्चिम बंगाल दौरा पाठ्यक्रम प्रस्ताव प्राथमिक कक्षाएं भाषा संरक्षण Jharkhand मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विभाग की टीम विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति शिक्षा नीति शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन साक्षरता विभाग सांस्कृतिक धरोहर स्कूल स्कूली शिक्षा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलव अफेयर के चलते महिला ने खेली खूनी खेल, जानें पूरी कहानी
    Next Article अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हमला, एयरस्ट्राइक में 15 मरे, तालिबान का बदला लेने का ऐलान

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.