Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»ED जल्द करेगी छत्तीसगढ़ के शराब सिंडिकेट से जुड़े लोगों पर कार्रवाई, रूपरेखा तैयार
    झारखंड

    ED जल्द करेगी छत्तीसगढ़ के शराब सिंडिकेट से जुड़े लोगों पर कार्रवाई, रूपरेखा तैयार

    Team JoharBy Team JoharJanuary 8, 2023No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: ED की तरफ से जल्द ही छत्तीसगढ़ के शराब सिंडिकेट से जुड़े लोगों पर कार्रवाई की जायेगी. इडी की तरफ से छत्तीसगढ़ के आबकारी विभाग के कई ठिकानों पर छापेमारी जारी है. छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कारपोरेशन लिमिटेड (सीएसएमसीएल) से जुड़े आइआरएस सेवा के अधिकारी एपी त्रिपाठी की नियुक्ति और अन्य मामलों पर इडी तफ्तीश में जुड़ी है. बताते चलें कि छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कारपोरेशन लिमिटेड (सीएसएमसीएल) को ही झारखंड में नयी उत्पाद नीति लागू करने के लिए सलाहकार नियुक्त किया गया था. राज्य में नयी उत्पाद नीति भी बनी. इसके बाद छत्तीसगढ़ शराब सिंडिकेट से जुड़े कई लोग और कंपनियां भी झारखंड आ गयीं. इसमें सिद्धार्थ सिंघानियां के सुमित फैसिलिटिज प्राइवेट लिमिटेड का भी नाम शामिल है. सुमित फैसिलिटिज फिलहाल राज्य के 10 जोन में से चार से अधिक जोन में खुदरा शराब की दुकानों पर प्लेसमेंट एजेंसी के रूप में काम कर रही है. इसको लेकर ही इडी ने झारखंड में भी अपनी कार्रवाई करने की रूपरेखा तैयार कर ली है. 

    राज्य में सीएसएमसीएल की अनुशंसा पर लागू मई 2022 में नयी उत्पाद नीति लागू की गयी थी. नयी उत्पाद नीति लागू होने के बाद सुमीत फैसिलिटीज, ए2जेड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड, प्राइम वन और इगल हंटर नामक प्लेसमेंट एजेंसी का चयन किया गया. इन एजेंसियों के द्वारा ही राज्य में 1580 से अधिक खुदरा शराब दुकानों के जरिये विदेशी ब्रांड के शराब उपलब्ध कराये जा रहे हैं. इन कंपनियों को ही राजस्व वसूली का जिम्मा दिया गया है. 2022-23 के लिए 25 सौ करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है.

    इस लक्ष्य के बाबत 15 दिसंबर 2022 तक 1300 करोड़ रुपये से अधिक की राजस्व वसूली की गयी थी, जो लक्ष्य से काफी कम था. सरकार की एजेंसी झारखंड स्टेट बीभरेज कारपोरेशन लिमिटेड की तरफ से लक्ष्य से पीछे रहने के लिए चारों प्लेसमेंट एजेंसियों की बैंक गारंटी जब्त कर ली गयी थी. इन प्लेसमेंट एजेंसियों को नौ फीसदी की हिस्सेदारी के आधार पर राजस्व वसूली का जिम्मा दिया गया था. इतना ही नहीं तीन थोक वक्रेता कंपनियों के पैसे भी सरकार की ओर से जब्त किये गये, जो राज्य में शराब के प्रीमियम ब्रांड उपलब्ध कराने में असमर्थ रहे थे.

    जानकारी के अनुसार झारखंड में शराब सिंडिकेट को उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के दागी अफसरों का खुला समर्थन मिल रहा है. इनमें सहायक आयुक्त स्तर के कई अधिकारी हैं, जिन्हें राजधानी रांची, बोकारो, धनबाद, कोडरमा, पलामू, बोकारो तथा अन्य जिलों की जवाबदेही दी गयी है. इन अधिकारियों के द्वारा अवैध शराब की जब्ती की सूची, उसके लेबल की प्रयोगशाला में जांच कराने, जब्त किये गये बॉटल की सैंपलिंग, ट्रेड मार्क का स्टीकर और अन्य की जांच भी नहीं की जा रही है.

    vidh

    बताते चलें कि खूंटी समेत रांची में मिलावटी और अवैध शराब की कई खेप लगातार बरामद की जा रही है. इसके अलावा रांची में दूसरे राज्यों से लाकर राजधानी के कई बार में महंगी शराब बेचने के आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया था, पर अधिकारियों की तरफ से जब्त की गयी महंगी शराब का ब्योरा अब तक उपलब्ध नहीं कराया गया. इन सभी मामलों पर इडी के अधिकारी नजर बनाये हुए हैं. ऐसे सभी अधिकारियों पर इडी को लगातार शिकायतें भी मिल रही हैं.

    इतना ही नहीं झारखंड में सत्ता के गलियारे तक सिंडिकेट की धमक को भी तलाशा जा रहा है. इडी के अधिकारियों ने यह भी पता किया है कि कैसे एक बड़े राजनीतिक दल के नेता के बेटे और उत्पाद विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध शराब के कारोबारियों पर लगाम नहीं लग पा रही है. सिंडिकेट से जुड़े लोगों और अधिकारियों की शिकायत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उत्पाद मंत्री जगरनाथ महतो से भी की गयी है. सरकार की तरफ से अवैध शराब की बक्री और जब्त शराब को लेकर मालखाने में जब्त शराब के भंडारण को लेकर उत्पाद उपायुक्त (मुख्यालय) और सहायक आयुक्त स्तर के अधिकारियों की कमेटी भी बनी है. पर यह समिति जांच के नाम पर औपचारिकताओं तक ही सीमित है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू: पेड़ से लटका युवक का शव बरामद, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
    Next Article रांची : लूटपाट के दौरान ट्रक चालक को मारी, रिम्स में इलाजरत

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-3: जंगल के मालिक को आज तक है एक इंच वनपट्टे का इंतजार, कहानी आदिम जनजाति परहिया की

    October 6, 2026
    आदिवासी

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026
    खेल-सिनेमा

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-3: जंगल के मालिक को आज तक है एक इंच वनपट्टे का इंतजार, कहानी आदिम जनजाति परहिया की

    October 6, 2026

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.