Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»कोलकाता में टीएमसी नेताओं के घर ED की छापेमारी
    क्राइम

    कोलकाता में टीएमसी नेताओं के घर ED की छापेमारी

    Team JoharBy Team JoharJanuary 12, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कोलकाता : मनी लॉन्ड्रिंग समेत कई अन्य मामलों को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम देश के विभिन्न राज्यों में लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में कोलकाता में शुक्रवार को सुबह-सुबह ही ED ने तृणमूल कांग्रेस के नेता और बंगाल सरकार में अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस के घर पर रेड डाली है. बता दें कि बीते दिनों भी ED उत्तर 24 परगना में छापेमारी करने गई थी जहां ED पर हमला हो गया था.

    मिली जानकारी के अनुसार ED की टीम ने पश्चिम बंगाल सरकार के अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस के घर पर सुबह 7 बजे रेड की है. रिपोर्ट के अनुसार ED सुजीत बोस के दो घरों पर तलाशी अभियान चला रही है. आपको बता दें कि इससे पहले भी ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं पर ED की टीम ने कार्रवाई की है.

    ED की टीम ने कथित नगर पालिका नौकरी घोटाले के सिलसिले में कोलकाता में बंगाल के मंत्री सुजीत बोस के आवास पर छापेमारी की है. इस मामले में बीते साल अगस्त महीने में सीबीआई ने भी सुजीत बोस को पेशी के लिए बुलाया था. आरोप है कि राज्य के नगर पालिकाओं में भर्ती में कथित तौर पर भ्रष्टाचार हुआ है.

    कोलकाता नगर निगम भर्ती में भ्रष्टाचार को लेकर एक अन्य टीएमसी विधायक तापस रॉय के घर पर भी छापेमारी की गई है. इसके अलावा ED ने नॉर्थ दम दम नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन के घर पर भी छापेमारी की है. संदेशखाली में शेख शाहजहां के घर की तलाशी के दौरान ED के ऊपर हमला हुआ था. इस कारण आज की सर्चिंग के दौरान केंद्रीय बलों की संख्या बढ़ा दी गई है.

     

     

    Country ED Fire Minister johar live news Kolkata Sujit Bose TeamC West Bengal अग्निशमन मंत्री ईडी कोलकाता जोहार लाइव न्यूज़ टीमसी देश पश्चिम बंगाल सुजीत बोस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमकर संक्रांति में मौसम रहेगा साफ, 2-3 डिग्री तक बढ़ेगा पारा
    Next Article ED के समक्ष आज पेश होंगी प्रीति कुमार..!

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इम्पैक्ट : लातेहार में डिजिटल हाजिरी के फर्जीवाड़े पर बड़ा एक्शन, मनिका BPO हटाए गए, 5 मेट पर FIR

    September 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ आंदोलनकारी करेंगे आर्थिक नाकेबंदी, कहा – खनिज हमारा कानून तुम्हारा नहीं चलेगा

    September 3, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : उत्पाद सिपाही भर्ती घोटाले का मास्टरमाइंड अतुल वत्स का अब जेपीएससी परीक्षा घोटाले से जुड़ा कनेक्शन, उत्पाद सिपाही पेपर लीक की आशंका पर अब उठ रहे सवाल

    September 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकारी स्कूलों में पत्रकार, यूट्यूबर्स की ‘नो एंट्री’, SC ने खारिज की याचिका

    September 3, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL : NDA के बाद INDIA गठबंधन का सरकार पर दबाव, 48 घंटे में कार्रवाई का दिया अल्टीमेटम

    September 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 12 जिलों के शिक्षकों का इंतजार खत्म, राज्य सरकार ने जारी किए 676 करोड़

    September 3, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इम्पैक्ट : लातेहार में डिजिटल हाजिरी के फर्जीवाड़े पर बड़ा एक्शन, मनिका BPO हटाए गए, 5 मेट पर FIR

    September 3, 2026

    झारखंड : खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ आंदोलनकारी करेंगे आर्थिक नाकेबंदी, कहा – खनिज हमारा कानून तुम्हारा नहीं चलेगा

    September 3, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : उत्पाद सिपाही भर्ती घोटाले का मास्टरमाइंड अतुल वत्स का अब जेपीएससी परीक्षा घोटाले से जुड़ा कनेक्शन, उत्पाद सिपाही पेपर लीक की आशंका पर अब उठ रहे सवाल

    September 3, 2026

    सरकारी स्कूलों में पत्रकार, यूट्यूबर्स की ‘नो एंट्री’, SC ने खारिज की याचिका

    September 3, 2026

    JSSC-CGL : NDA के बाद INDIA गठबंधन का सरकार पर दबाव, 48 घंटे में कार्रवाई का दिया अल्टीमेटम

    September 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.