Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सीएम हेमंत सोरेन को ED का फिर से बुलावा, 16-20 जनवरी के बीच हों हाजिर   
    झारखंड

    सीएम हेमंत सोरेन को ED का फिर से बुलावा, 16-20 जनवरी के बीच हों हाजिर   

    Team JoharBy Team JoharJanuary 13, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : ED ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है. इसे ED का 8वाँ समन बताया जा रहा है. पत्र में ED ने इस बार मुख्यमंत्री को 16 से 20 जनवरी तक हाजिर होने को कहा है. बता दें कि इससे पहले भी ED ने पूछताछ के लिए सीएम हेमंत सोरेन को 7 बार समन भेज कर उनके समक्ष उपस्थित होने को कहा था, मगर हेमंत सोरेन एक बार भी ED के समक्ष उपस्थित नहीं हुए. हेमंत सोरेन की तरफ से हर बार उन्हें समन भेज कर बुलाने का कारण पूछा गया है.

    बता दें कि ED के तरफ से हेमंत सोरेन को पहला समन 14 अगस्त के लिए जारी किया गया था. हेमंत सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट और फिर झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी और समन को अनुचित बताते हुए ED की कार्रवाई से सुरक्षा मांगी थी. दोनों अदालतों ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी. सोरेन ने उच्च न्यायालय में दावा किया था कि समन दुर्भावना से जारी किया गया था और झारखंड में राजनीतिक अनिश्चितता और अशांति पैदा करने के एकमात्र उद्देश्य से उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाए गए थे.

    ED ने सातवें समन में सीएम हेमंत सोरेन से कहा था कि लैंड स्कैम मामले में उनका बयान दर्ज करना बहुत जरूरी है. इसलिए वह चाहे तो एक जगह तय कर सकते हैं, जहां उनका बयान लिया जा सके. पत्र में यह भी लिखा गया था कि मुख्यमंत्री अगले दो दिनों के भीतर अपना बयान दर्ज करा दें. जिसके बाद सीएम का एक दूत ईडी ऑफिस पत्र लेकर पहुंचा था. जिसमें लिखा था  कि वह जांच में एजेंसी का सहयोग करेंगे लेकिन पहले उन्हें स्पष्ट किया जाए कि आखिर एजेंसी उन्हें किसलिए बुला रही है.

    आप के पाप के लिए 4 था और झारखंड के मुख्यमंत्री के डकैती के लिए 8 वाँ सम्मन कोई मायने नहीं रखता ।केजरीवाल जी तो हल्ला मचा रहे हैं,हमारा मुख्यमंत्री तो चुपचाप रज़ाई में घुसकर जाड़ा काट रहे हैं ।कम से कम शिबू सोरेन जी का इज़्ज़त तो रखिए,इस्तीफ़ा दीजिए व एजेंसियों के प्रश्न का जवाब…

    — Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) January 13, 2024

    इधर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ED द्वारा जारी किए गए 8वें  समन को लेकर सांसद निशिकांत दुबे ने भी ट्वीट किया है. उन्होंने कहा कि आप के पाप के लिए 4 था और झारखंड के मुख्यमंत्री के डकैती के लिए 8वां समन कोई मायने नहीं रखता. केजरीवाल जी तो हल्ला मचा रहे हैं, हमारा मुख्यमंत्री तो चुपचाप रजाई में घुसकर जाड़ा काट रहे हैं. कम से कम शिबू सोरेन जी का इज्जत तो रखिए, इस्तीफा दीजिये और एजेंसियों के प्रश्न का जवाब दीजिये.

    CM hemant soren ED ED letter Jharkhand news johar live news Nishikant Dubey ranchi summons ईडी ईडी पत्र जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड न्यूज निशिकांत दुबे रांची समन सीएम हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनहीं रहीं मशहूर शास्त्रीय गायिका प्रभा अत्रे, 92 की उम्र में ली अंतिम सांस
    Next Article नेहरू बाल एकेडमी में विज्ञान व कला प्रदर्शनी का आयोजन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड पुलिस : पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता द्वारा गठित भूमि विवाद एसआईटी को झटका, तीन डीएसपी को किया गया बाहर

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल, पवन साय बने प्रदेश महामंत्री; देशभर में बदले चेहरे

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को कलकत्ता हाईकोर्ट से राहत, कोर्ट ने कहा — उन्हें चुनाव लड़ने दें

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘एक खून माफ होता तो ज्ञानेश को गो*ली मार देते’, CEC पर सामने आया मुकेश सहनी का विवादित बयान

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विपक्ष के 143 सांसदों का निलंबन और सेक्शन-16 से मिली वो ताकत, जिसने मुख्य चुनाव आयुक्त को कोई भी निर्णय लेने को कर दिया स्वतंत्र

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्टः मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्त नियुक्ति विवाद पर में बंटी जजों की राय, पढ़िये जस्टिस दीपांकर दत्ता की तीखी टिप्पणी

    September 24, 2026
    Latest Posts

    झारखंड पुलिस : पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता द्वारा गठित भूमि विवाद एसआईटी को झटका, तीन डीएसपी को किया गया बाहर

    September 24, 2026

    झारखंड : भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल, पवन साय बने प्रदेश महामंत्री; देशभर में बदले चेहरे

    September 24, 2026

    पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को कलकत्ता हाईकोर्ट से राहत, कोर्ट ने कहा — उन्हें चुनाव लड़ने दें

    September 24, 2026

    ‘एक खून माफ होता तो ज्ञानेश को गो*ली मार देते’, CEC पर सामने आया मुकेश सहनी का विवादित बयान

    September 24, 2026

    विपक्ष के 143 सांसदों का निलंबन और सेक्शन-16 से मिली वो ताकत, जिसने मुख्य चुनाव आयुक्त को कोई भी निर्णय लेने को कर दिया स्वतंत्र

    September 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.