Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»देश»उत्तराखंड में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले
    देश

    उत्तराखंड में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले

    Team JoharBy Team JoharNovember 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भूकंप
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : उत्तराखंड में रविवार सुबह चमोली जिले के नारायणबगड़ और आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटके 10 बजकर 27 मिनट पर कर्णप्रयाग,  रायणबगड़, थराली और देवाल में महसूस हुए। इस दौरान लोग डर के मारे घरों से बाहर भागे। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि भूकंप का केंद्र चमोली के आसपास था और इसकी तीव्रता 3.7 मापी गई। किसी भी प्रकार के नुकसान की अभी तक सूचना नहीं मिली है।

    उत्तराखंड भूकंप संवेदनशील जोन-6 में शामिल

    भूकंप विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तराखंड को भूकंप के दृष्टिकोण से अत्यंत संवेदनशील जोन-6 में रखा गया है। इससे पहले राज्य के जिलों को जोन-4 और जोन-5 में विभाजित किया गया था। भारतीय मानक ब्यूरो ने नई रीति संहिता-2025 में हिमालयी राज्यों के लिए भूकंपीय क्षेत्रीकरण मानचित्र जारी किया है। इसके तहत पूरे राज्य में निर्माण कार्यों के लिए अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी।

    पहले दो जोन में था राज्य

    पहले उत्तराखंड के जिलों को दो जोन में विभाजित किया गया था। सबसे संवेदनशील जोन-5 में रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ शामिल थे, जबकि जोन-4 में उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, हरिद्वार और पौड़ी गढ़वाल थे।

    2021 में संवेदनशील शहरों की जानकारी

    लोकसभा में 2021 में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान राज्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखंड के 38 शहर और कस्बे भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील हैं। इसमें अल्मोड़ा, नैनीताल, देहरादून और रुड़की शामिल हैं।

    Also Read : झारखंड पुलिस ने फर्जी परीक्षा रैकेट का किया भंडाफोड़

    Earthquake jolts Uttarakhand people rush out of their homes उत्तराखंड में भूकंप के झटके लोग घरों से बाहर निकले
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझरिया में फर्जी परीक्षा रैकेट का खुलासा, ड्राइवर से लेकर टेंट कर्मी तक हिरासत में
    Next Article मन की बात में पीएम मोदी बोले- भारत हर क्षेत्र में रच रहा नया इतिहास

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर दान चोरीः अब जाकर आई RSS की प्रतिक्रिया, क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले ?

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशा भारत के औद्योगिक विकास की अगली ताकत- करण अडानी

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकारी स्कूलों में किसी बच्चे को हिंदू प्रार्थना पढ़ने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

    July 2, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.