Ranchi : बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने कक्षा-KG से कक्षा 6 तक के सभी स्कूलों की कक्षाएं 12 जनवरी से 14 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। यह आदेश मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के बाद डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने जारी किया है। आदेश के अनुसार, रांची जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) और निजी स्कूल इस आदेश के अंतर्गत आएंगे।
वहीं, कक्षा 7 से कक्षा 12 तक के छात्रों के लिए पढ़ाई पूर्वाह्न 10:00 बजे से शुरू करने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन ने यह कदम छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया है, ताकि शीतलहर के कारण होने वाली संभावित परेशानियों से बच्चों को सुरक्षित रखा जा सके।
विशेषज्ञों ने भी आगाह किया है कि इस समय बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त गर्म कपड़े पहनने और गर्म भोजन लेने की सलाह दी जा रही है। रांची प्रशासन ने अभिभावकों और शिक्षकों से अपील की है कि वे बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
Also Read : दिशोम गुरु की जयंती पर चेशायर होम पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, दिया सहयोग का भरोसा
Also Read : तीन डिग्री तक गिरा पारा, पेरेंट्स एसोसिएशन ने की स्कूलों की छुट्टी बढ़ाने की मांग


