Ranchi : शराब घोटाले में गिरफ्तार कारोबारी महेश शिडगे, परेश ठाकोर और विक्रम ठाकुर को मंगलवार को डिफॉल्ट बेल मिल गई। रांची एसीबी की विशेष अदालत ने तीनों आरोपियों को जमानत की सुविधा दी। तीनों को अक्टूबर 2025 में गुजरात से गिरफ्तार किया गया था और तब से ये बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में न्यायिक हिरासत में थे। अदालत ने बेल इसलिए दी क्योंकि एसीबी ने उनके खिलाफ अब तक चार्जशीट दाखिल नहीं की थी।
इस घोटाले में आरोपित इन तीनों की कंपनी ने साल 2022-23 में झारखंड में मैनपावर की सप्लाई की थी। वहीं, इस मामले के प्रमुख आरोपी IAS विनय चौबे और अन्य सहयोगियों को भी चार्जशीट न होने के कारण पहले ही डिफॉल्ट बेल मिल चुकी है। एसीबी अब मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है और चार्जशीट दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी करने में लगी है।
Also Read : मकर संक्रांति पर बलबल पशु मेले का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं और पशु व्यापारियों की भीड़ की संभावना
Also Read : शॉर्ट सर्किट से बनारसी पैलेस में भीषण आ’ग, लाखों की साड़ियां जलीं
Also Read : आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : बच्चे या बुजुर्ग की मौत पर राज्य सरकार देगी भारी मुआवजा
Also Read : निपाह को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी सख्त, सभी जिलों को किया अलर्ट

