Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»ठेकेदार और पीएचई विभाग के कर्मियों के मिलीभगत से हर घर नल, हर घर जल योजना का हुआ बुरा हाल
    झारखंड

    ठेकेदार और पीएचई विभाग के कर्मियों के मिलीभगत से हर घर नल, हर घर जल योजना का हुआ बुरा हाल

    Team JoharBy Team JoharDecember 4, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लातेहार : कामता पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने भुसाढ़ में हरघर नलजल योजना का जायजा लिया. प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने कहा कि पीएचडी के प्रधान लिपिक व कर्मी की बिचौलियागिरी से भुसाढ़ में हरघर नलजल योजना का बुरा हाल है. कहीं फेल चापानल में टंकी लगाकर कनेक्शन दे दिया गया तो कहीं टंकी से पानी लिकेज हो रहा है,  इसके कारण ग्रामीणों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है. चापानल नहीं चलने से लोगों को पानी समस्या से जूझना पड़ रहा है.

    ग्रामीण भटवा लोहरा, नजरु तुरी, विकास उरांव, झरी उरांव, अनोद उरांव, ललु लोहरा, फुलमनी देवी, सोहबतीया देवी, रामचंद्र भगत, राहुल लोहरा ने बताया कि अखरा के पास दिनेश लोहरा के घर के समीप लगे टावर की टंकी से पानी टपक कर सड़क पर बह रहा है.  नल से दो तीन बाल्टी पानी निकलने के बाद बंद हो जाता है, चापानल चलाने के बाद काफी मशक्कत से थोड़ा बहुत पानी निकलता है. बोरिंग से पर्याप्त पानी निकला ही नहीं. इसके कारण पानी की समस्या हो रही है. दीपक लोहरा व लटटु तुरी के घर के समीप पुराने चापानल में टावर टंकी फीट कर दिया गया है,  चापानल खराब रहने के कारण चापानल चल नहीं पा रहा है.

    पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने आगे कहा कि पीएचडी विभाग के प्रधान लिपिक व कर्मी मिलकर पेटीकॉटेक्ट में यह कार्य कर रहे हैं, पीएचडी विभाग के प्रधान लिपिक अपने विभाग के कर्मी को हरघर नलजल ठिकेदार का मोबाइल नंबर देते हैं फिर ठेकेदार से फोन पर संपर्क करते हैं, इसके बाद प्रधान लिपिक अपने करमी को अच्छा और अनुभवी बताते हुए उसके लिए पेटिकॉन्टेक्ट में काम देने के लिए पैरवी करते हैं. इसके बाद पीएचडी के कर्मी काम पर लग जाते हैं. फिर शुरु हो जाती है कार्य में अनियमितता कर राशि की बंदरबांट करने का शिलशिला.

    पीएचडी विभाग भी अपने प्रधान लिपिक व कर्मी को अनियमितता करने की खुली छूट दे रखी है तभी तो कार्य में कोई सुधार नहीं हो रहा है. पीएचडी के एसडीओ को यह जानकारी है कि हरघर नलजल योजना में विभाग के प्रधान लिपिक और कर्मी बिचौलिया में संलिप्तता हैं फिर वे चुप्पी साधे हुए हैं, यदि जानकारी नहीं है तो भुसाढ़ और भंडारगढ़ा में ग्रामीणों से जानकारी ले लें कि भुसाढ़ और भंडारगढ़ा में हरघर नलजल योजना का कार्य कौन करवा रहा है, सच्चाई सामने आ जाएगी. भुसाढ़ में हरघर नलजल योजना में घोर अनियमितता बरतने वाले पीएचडी के बिचौलिए प्रधान लिपिक और एक कर्मी पर कार्रवाई की मांग कार्यपालक अभियंता से पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने की है.

    इसे भी पढ़ें: राज्यसभा में राघव चड्डा की 115 दिनों बाद वापसी, उपराष्ट्रपति ने रद्द किया निलंबन

     

     

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live latehar Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लातेहार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्यसभा में राघव चड्डा की 115 दिनों बाद वापसी, उपराष्ट्रपति ने रद्द किया निलंबन
    Next Article ग्रेडिंग में सफल बिशप स्कूल के कराटे खिलाड़ी हुए सम्मानित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हेमन्त सोरेन ने 26 आजीवन कैदियों की रिहाई को दी मंजूरी, सभी प्रमंडलों में खुलेंगे ओपन जेल

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: मलेरिया के 16,728 केस, 76 फीसदी मामले सिर्फ दो जिलों में

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड: स्पेशल ब्रांच ने छात्रों के आंदोलन को लेकर किया अलर्ट, जिलों के एसपी को दिए ये संकेत

    July 30, 2026
    Latest Posts

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.