Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»अवैध संबंध के चलते पति को पहले गला दबाकर मा’र डाला, फिर सांप से दस बार डसवाया
    क्राइम

    अवैध संबंध के चलते पति को पहले गला दबाकर मा’र डाला, फिर सांप से दस बार डसवाया

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 17, 2025Updated:April 17, 2025No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सांप
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Meerut : अमित कश्यप उर्फ मिक्की को पहले गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया गया। मिक्की की मौत हत्या न लगे, इस चलते उसकी डेड बॉडी को जहरीले सांप से डसवाया। मिक्की को एक-दो बार नहीं, बल्कि दस बार सांप से डसवाया गया। इसके बाद जिंदा सांप को उसकी बॉडी क नीचे दबा कर छोड़ दिया गया। इल्जाम है कि इस दुस्साहसिक वारदात को मिक्की की पत्नी रविता ने अपने आशिक अमरदीप के साथ मिलकर अंजाम दिया। अमरदीप मिक्की का दोस्त था और उसके साथ टाइल्स लगाने का काम करता था। दिल दहलाने वाली यह वारदात मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के अकबरपुर सादात गांव का है।

    मृतक के घरवालों के अनुसार अमित कश्यप उर्फ मिक्की रोजाना की तरह शनिवार को काम करके रात 10 बजे घर लौटा। खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। उसकी पत्नी और बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। आमतौर पर मिक्की भोरे-भोर जग जाता था, जब रविवार को जब वह नहीं जगा तो सरीब साढ़े पांच बजे घरवाले उसे जगाने उसके कमरे में पहुंचे। उसे आवाज दी पर वह हिला-डुला तक नहीं। जब घरवालों ने उसे हिलाकर उठाने की कशिश की तो उसके शरीर के नीचे एक सांप मिला। यह वाइपर सांप था, जो बहुत ही जहरीला होता है। सांप को देखते घरवालों की चीख निकल पड़ी। उन लोगों ने सांप को हचाने की कोशिश की, पर हटा नहीं पाये। इसके बाद एक सपेरे को बुलाकर सांप को उसके शरीर से अलग किया गया। घरवाले जल्दबाजी में मिक्की को अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घरवालों के अनुसार मिक्की के शरीर पर दस जगह सर्पदंश के निशान थे। घरवालों को कि मिक्की की मौत सांप के काटने से हुई है। घरवालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

    बीते बुधवार को जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आया तो उसे देख हर कोई चौंक गया। रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ कि मिक्की की मौत सांप के काटने से नहीं, बल्कि दम घुटने से हुयी है। पुलिस का माथा ठनका और शक के आधार पर पुलिस ने मिक्की की पत्नी रविता को उठा लिया। पहले तो वह पुलिस को गुमराह करती रही, पर जब पुलिस ने अफने स्टाइल से पूछताछ की तो वह टूट गयी। उसने अपने आशिक अमरदीप के बारे में पुलिस को बताया। पुलिस ने अमरदीप को भी उठा लिया। दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

    पुलिस को दिये अपने बयान में रविता के आशिक अमरदीप ने बताया कि वह और मिक्की एक ही गांव के रहने वाले हैं। दोनों दोस्त थे और साथ में टाइल्स लगाने का काम करते थे। अमरदीप का मिक्की के घर आना-जाना लगा रहता था। कर्ब एक साल पहले मिक्की की पत्नी के साथ उसका अफेयर शुरू हो गया। कुछ रोज पहले मिक्की को इसकी भनक लग गयी, तो उसे रास्ते से हटाने का खतरनाक इरादा बना लिया। बीते शनिवा को रविता अपने पति मिक्की के साथ सहारनपुर में मंदिर गयी थी। लौटते वक्त रविता ने अपने आशिक को फोन किया और कहा कि एक जहरीले सांप का जुगाड़ कर लो, आज ही मिक्की का काम तमाम कर देंगे। इसके बाद अपमदीप ने हमूदपुर सिखेड़ा गांव के एक सपेरे से एक वाइपर सांप एक हजार रुपए में खरीदा।

    अमरदीप ने बताया कि लौटने के बाद रात में मिक्की और रविता के बीच झगड़ा हुआ। यह बात रविता ने मुझे फोन पर बताई थी। बीते शनिवार यानी 12 अप्रैल की रात जब घर के सभी लोग सो गए तो रविता ने मुझे फोन कर बुलाया। हमने मिलकर सोते समय अमित की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद बिस्तर पर लाश के नीचे सांप को रख दिया। उसकी पूंछ अमित की कमर के नीचे दबा दी, ताकि सांप भाग न सके और अमित की लाश को डस ले, जिससे लगे कि मौत सांप के डसने से हुई है। वारदात के बाद अमरदीप वहां से भाग गया और रविता सोने चली गयी।

    Also Read : किशोरी का इस अवस्था में मिला श’व, दुष्क’र्म के बाद हत्या की आशंका

    Due to illicit relationship she strangled her husband to death and then got him bitten by a snake ten times अवैध संबंध के चलते कर दी पति की गला दबाकर हत्या अवैध संबंध के चलते पति को पहले गला दबाकर मार डाला फिर सांप से दस बार डसवाया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में चौकीदार भर्ती परीक्षा 27 अप्रैल को, एडमिट कार्ड जारी
    Next Article मंत्री हफीजुल हसन की बर्खास्तगी की मांग को लेकर भाजपा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

    Related Posts

    क्राइम

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026
    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.