Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»किशोरी का इस अवस्था में मिला श’व, दुष्क’र्म के बाद हत्या की आशंका
    क्राइम

    किशोरी का इस अवस्था में मिला श’व, दुष्क’र्म के बाद हत्या की आशंका

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 17, 2025Updated:April 17, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दुमका
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dumka : दुमका जिला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां गुरुवार को एक 14 वर्षीय किशोरी का गड्ढे से अर्धनग्न अवस्था में शव बरामद हुआ है। मामला दुमका जिला के मसलिया थाना क्षेत्र का है। पुलिस फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। मृतका नौवीं की छात्रा थी, लड़की के पिता यात्री बस के चालक हैं।

    क्या है मामला : 

    दरअसल यह पूरा मामला दुमका के मसलिया थाना क्षेत्र का है। जहां नौवीं कक्षा की एक छात्रा बुधवार देर शाम लगभग 7:30 बजे कुछ काम की बात कहकर घर से निकली थी। काफी समय बीतने के बाद जब वह घर नहीं लौटी तो परिजन चिंतित हो गई। उन्होंने खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन वह नहीं मिली।गुरुवार सुबह घर वालों को कुछ ग्रामीणों के जरिये यह जानकारी हुई की लापता बेटी का शव उसके घर से लगभग 700 मीटर दूर एक सुनसान इलाके में स्थित गड्ढे में पड़ा हुआ है। किशोरी का शव अर्धनग्न अवस्था में था। इस मामले की जानकारी होते ही आसपास के ग्रामीण सैकड़ों की संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए। जिसके बाद लोगों के द्वारा मसलिया थाना को सूचित किया गया।

    घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी धनंजय प्रजापति पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उनके जरिये जिला मुख्यालय से फॉरेंसिक जांच टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। मृतका के अंतःवस्त्र घटनास्थल पर ही पड़े थे। इससे इस बात की आशंका और बढ़ गई कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म हुआ हो। आवश्यक जांच के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं एसडीपीओ विजय कुमार महतो भी मौके पर पहुंच लोगों से पूछताछ में जुट गए हैं।

    क्या कहते हैं एसपी

    एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने कहा कि एक किशोरी का शव बरामद हुआ है। पुलिस की टीम घटनास्थल की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Also Read : IPL 2025 : मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, वानखेड़े में आज होगी जबरदस्त भिड़ंत

    14 वर्षीय किशोरी अपराध समाचार किशोरी की हत्या गड्ढे से शव बरामद छात्रा की मौत झारखंड झारखंड क्राइम न्यूज डॉग स्क्वायड दुमका दुमका पुलिस नौवीं कक्षा पुलिस जांच फॉरेंसिक टीम बस चालक पिता बालिका सुरक्षा मसलिया थाना क्षेत्र सनसनीखेज मामला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवीकेंड पर धमाका : OTT पर रिलीज हो रही हैं ये पांच जबरदस्त फिल्में और वेब सीरीज!
    Next Article IRCTC में बिना परीक्षा नौकरी का सुनहरा मौका… जानें DETAILS

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.