Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»घने कोहरे में बस से टकराई एम्बुलेंस, डॉक्टर समेत तीन जख्मी
    बिहार

    घने कोहरे में बस से टकराई एम्बुलेंस, डॉक्टर समेत तीन जख्मी

    Team JoharBy Team JoharJanuary 12, 2026Updated:January 12, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    एम्बुलेंस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद इलाके में सोमवार सुबह घने कोहरे के कारण एक एम्बुलेंस हादसे का शिकार हो गई। एम्बुलेंस की एक बस से जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दो ड्राइवर और एक डॉक्टर बेतरह जख्मी हो गए। जख्मियों को इलाज के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SKMCH) भेजा गया है।

    मिली जानकारी के अनुसार एम्बुलेंस मेघालय के शिलॉन्ग से पटना जा रही थी। इसी दौरान बेनीबाद के पास कोहरे के कारण सामने से आ रही बस से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद एम्बुलेंस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे केबिन में बैठे दोनों ड्राइवर और डॉक्टर अंदर फंस गए।

    काफी मशक्कत के बाद निकाले गए जख्मी

    हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने जख्मियों को निकालने की कोशिश की, लेकिन एम्बुलेंस का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण दरवाजा नहीं खुल सका। बाद में लोहे के रॉड से दरवाजा तोड़कर तीनों जख्मियों को बाहर निकाला गया। जख्मियों की पहचान ड्राइवर शितेश शर्मा, रितेश शर्मा और डॉक्टर विनोद भारती के रूप में हुई है। तीनों वैशाली जिले के राजापाकड़ थाना क्षेत्र के चौकसेद गांव के निवासी हैं। पहले उन्हें गायघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए SKMCH रेफर किया गया।

    मरीज और परिजन सुरक्षित

    हादसे के समय एम्बुलेंस में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित मरीज शिवनाथ ठाकुर और उनके दो परिजन मोनू ठाकुर और रूपेश ठाकुर भी सवार थे। मरीज पूर्वी चंपारण का रहने वाला है और काम के सिलसिले में शिलॉन्ग में रह रहा था। हादसे में मरीज और उसके परिजन सुरक्षित हैं और उन्हें दूसरे एम्बुलेंस से पटना भेज दिया गया।

    पुलिस का बयान

    बेनीबाद थानेदार सपना कुमारी ने बताया कि हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। सभी जख्मियों को इलाज के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

    Also Read : BSEB कार्यालय के बाहर छात्रों का प्रदर्शन, संशोधित रिजल्ट की मांग

    ambulance accident Bihar news collision with bus Fog muzaffarpur police investigation referred to Patna Road Accident SKMCH एम्बुलेंस हादसा कोहरा पटना रेफर पुलिस जांच बस से टक्कर बिहार समाचार मुजफ्फरपुर सड़क दुर्घटना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBSEB कार्यालय के बाहर छात्रों का प्रदर्शन, संशोधित रिजल्ट की मांग
    Next Article झारखंड BJP अध्यक्ष के नाम पर जल्द लगेगी मुहर, संगठनात्मक चुनाव अंतिम चरण में

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.