Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 May, 2026 ♦ 3:49 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»मनोरंजन»ड्रग्स मामला : आर्यन खान से NCB की पूछताछ, सुनील शेट्टी बोले- वो बच्चा है, सच सामने आने दो
    मनोरंजन

    ड्रग्स मामला : आर्यन खान से NCB की पूछताछ, सुनील शेट्टी बोले- वो बच्चा है, सच सामने आने दो

    Team JoharBy Team JoharOctober 3, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हैदराबाद : मुंबई से गोवा जा रहेक्रूज पर चल रही ड्रग्स पार्टी मामले में सबसे बड़ा नाम शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का आया है. एनसीबी इस पूरे माामले में आर्यन खान समेत सात लोगों से लगातार पूछताछ कर रही है. आर्यन खान मुंबई में एनसीबी के दफ्तर में हैं और उनस इस मामले पर कड़ी पूछताछ की जा रही है. ड्रग्स केस पर अब एक्टर सुनील शेट्टी का बयान आया है. सुनील शेट्टी ने मामले में कुछ भी मनगढ़त बोलने को जल्दबाजी बताया है.

    सुनील शेट्टी का बयान

    एनसीबी की इस कार्रवाई को लेकर सुनील शेट्टी ने आर्यन खान पर कहा, ‘जब इस तरह की रेड पड़ती है तो कई लोगों की गिरफ्तारी होती है, फिर हम मान लेते हैं कि इस बच्चे ने ड्रग्स का सेवन किया होगा, इस बच्चे ने यह किया होगा, अभी एनसीबी जांच कर रही हैं. इस बच्चे को सांस लेने का मौका दें, जब भी बॉलीवुड में ऐसा कुछ होता है को मीडिया टूट पड़ती है और बच्चे को एक मौका दें, सच सामने आने दीजिए, वो बच्चा है और उसका ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी है.’

    बता दें, इस मामले पर अभी तक आर्यन खान के पिता और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का कोई बयान नहीं आया है. यह भी बताया जा रहा है कि शाहरुख कुछ दिनों बाद ही फिल्म पठान की शूटिंग के लिए स्पेन रवाना होने वाले थे, लेकिन मामले के गंभीर होने पर यह शेड्यूल रद्द भी किया जा सकता है.

    वहीं, आर्यन खान की मां गौरी खान बहुत चिंतित बताई जा रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिन लोगों ने ड्रग्स के सेवन किया है, उनकी गिरफ्तारी हो सकती है.

    फिल्मी स्टाइल में रेड मारने पहुंची थी एनसीबी

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनसीबी को मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज कोर्डियाला पर रेव पार्टी की गुप्त सूचना पहले ही मिल गई थी. ऐसे में एनसीबी भेष बदलकर बतौर यात्री इस पार्टी में रेड मारने पहुंची थी.

    क्रूज पर 1800 यात्री सवार थे, जिनमें से आठ लोगों के पूछताछ के लिए पकड़ा गया है, जिसमें आर्यन खान नाम भी शामिल हैं. एनसीबी चीफ एसएन प्रधान ने साफतौर पर कहा है कि कोई कितना भी बड़ा हो कार्रवाई कानून के दायरे में रहकर की जाएगी.

    बता दें, क्रूज 2 अक्टूबर को रवाना हुआ था और 4 अक्टूबर को वापस आना था. क्रूज पर तीन दिन की पार्टी का आयोजन किया गया था.

    #Entertainment news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleफिल्म अभिनेता मनोज बाजपेयी के पिता का निधन, दिल्ली में ली अंतिम सांस
    Next Article काबुल मस्जिद के पास धमाका, कई नागरिकों के मरने की आशंका

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    मुख्यमंत्री विजय : फिल्मी पर्दे से सत्ता के शिखर तक का सफर और सैलरी… जानें

    May 10, 2026
    ट्रेंडिंग

    रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का जलवा, 50 करोड़ क्लब में की एंट्री

    May 6, 2026
    ट्रेंडिंग

    ‘3 इडियट्स’ का सीक्वल कन्फर्म, आमिर खान बोले- 10 साल आगे बढ़ेगी कहानी

    April 28, 2026
    Latest Posts

    शराबियों-जुआरियों पर रांची पुलिस का प्रहार, ताबड़तोड़ की छापेमारी

    May 19, 2026

    रामगढ़ में एसपी का औचक निरीक्षण, गोला और बरलंगा थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

    May 19, 2026

    CUJ में PG एडमिशन के लिए 20 मई से रजिस्ट्रेशन शुरू, एक फीस में 3 कोर्स चुनने का मौका

    May 19, 2026

    रफ्तार ने छीनी जिंदगी : रांची में स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौ’त

    May 19, 2026

    रांची में बड़ी वारदात टली, USA मेड ऑटोमेटिक पिस्टल के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार

    May 19, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.