Hazaribagh : चौपारण थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। शनिवार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त अभियान चलाकर करीब 10 एकड़ में लगी अफीम की फसल को मौके पर ही नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई चोरदाह पंचायत के लालकिमाटी जंगल इलाके में की गई, जहां दुर्गम क्षेत्र में छिपाकर अवैध खेती की जा रही थी।
ड्रोन से मिली लोकेशन, जंगल में पहुंची टीम
सूचना मिलते ही चौपारण पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दुर्गम और पहाड़ी इलाके को चिन्हित करने के लिए ड्रोन की मदद ली गई। ड्रोन से लोकेशन मिलने के बाद टीम ने जंगल के अलग-अलग हिस्सों में छापेमारी की और अफीम की खेती को चिन्हित कर नष्ट कर दिया।
मौके पर ही नष्ट की गई सामग्री
अभियान के दौरान घटनास्थल से 14 डिलीवरी पाइप बरामद किए गए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस ने बताया कि अवैध रूप से अफीम की खेती करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। नाम-पता का सत्यापन किया जा रहा है। दोषियों की पहचान होते ही उनके खिलाफ मामला दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अभियान में ये अधिकारी रहे शामिल
इस संयुक्त अभियान में एसडीपीओ बरही अजीत कुमार बिमल, थाना प्रभारी चौपारण सरोज सिंह चौधरी, एएसआई बादल महतो, एएसआई कमरुद्दीन, सशस्त्र बल के जवान, बनपाल सरवन कुमार और कुलदीप महतो शामिल रहे।
Also Read : जेल में बिगड़ी फहीम खान की हालत, इलाज के लिए रिम्स भेजा गया


