Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»हिट एंड रन कानून के विरोध में ड्राइवरों ने किया चक्का जाम
    झारखंड

    हिट एंड रन कानून के विरोध में ड्राइवरों ने किया चक्का जाम

    Team JoharBy Team JoharJanuary 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लातेहार : हिट एंड रन को लेकर बनाये जा रहे कानून के विरोध में ड्राइवर संघ ने  NH-75 और NH-22 को घंटो जाम कर दिया. इस दौरान ड्राइवरों ने काला कानून वापस करो, केंद्र सरकार ड्राइवर का शोषण करना बंद करो समेत कई नारे लगाए. मौके पर ट्रक ड्राइवर हरिहर यादव ने बताया कि हिट एंड रन के तहत बनाए जा रहे नए कानून में गाड़ी चालक को 10 साल की सजा मिलेगी. इसके अलावा उसे जुर्माना भी देना होगा. टक्कर के बाद भागने पर हिट एंड रन माना जाएगा. अगर यह कानून लागू होता है तो 10 से 15 हजार कमाने वाले लोग कहां से लाखों रुपये जुर्माना भर पाएंगे. अगर घटना घट जाती है तो सजा होने के बाद हमलोगों के परिवार का भरण पोषण कौन करेगा. वहीं ड्राइवर सुनील सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा जो काला कानून लाया जा रहा है. अगर दुर्घटना हो जाती है तो दुर्घटनाग्रस्त को हॉस्पिटल पहुंचना है. नहीं तो वह हिट एंड रन माना जाएगा अगर हम लोग उसे अस्पताल पहुंचाने जाएंगे तो पब्लिक हमलोगों को पीट-पीट कर मार डालेगी. हमलोग 10 हजार कमाने वाले गरीब आदमी कहां से जुर्माना और सजा भर पाएंगे. अगर सरकार हम लोगों की मांगों पर विचार नहीं करती है तो हम लोग आगे भी चरणबद्ध आंदोलन करेंगे. सरकार की ओर से वैसे भी कोई सुविधा नहीं मिलती है.

    वहीं सड़क जाम होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. जिससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. सड़क जाम करीब दो घण्टे तक रहा. इसके अलावा ड्राइवर यूनियन के हड़ताल पर चले जाने के कारण बालूमाथ के तेतरियाखांड और मगध कोलियरी में माल ढुलाई का काम ठप हो गया. जिससे सरकार को करोड़ों रूपये राजस्व की क्षति हुई. वहीं लंबी दूरी के यात्री बस नही चले. ज्ञात हो की केंद्र सरकार द्वारा हिट एंड रन को लेकर बनाये जा रहे कानून को लेकर ड्राइवर यूनियन एक से तीन जनवरी तक हड़ताल पर है.

    इसे भी पढ़ें: निशिकांत ने शेयर की SC जजमेंट की कॉपी, छह माह के अंदर विधायक नहीं बनी तो कल्पना का सीएम बनना मुश्किल

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live latehar Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लातेहार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनिशिकांत ने शेयर की SC जजमेंट की कॉपी, छह माह के अंदर विधायक नहीं बनी तो कल्पना का सीएम बनना मुश्किल
    Next Article पेंशन के लिए अब पति की जगह बच्चे को NOMINEE बना सकती है सरकारी महिला कर्मचारी, केंद्र सरकार ने दी सुविधा

    Related Posts

    क्राइम

    जगन्नाथपुर मंदिर के पीछे श’व मिलने से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    June 14, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग के छड़वा डैम मैदान के पास अज्ञात व्यक्ति का श’व बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    June 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “1800 रुपए भेज दो, बच्चों को घर पहुंचा देंगे”… लापता बच्चों के नाम पर मां को आया फोन, निकला साइबर ठग

    June 14, 2026
    Latest Posts

    जगन्नाथपुर मंदिर के पीछे श’व मिलने से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    June 14, 2026

    हजारीबाग के छड़वा डैम मैदान के पास अज्ञात व्यक्ति का श’व बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    June 14, 2026

    “1800 रुपए भेज दो, बच्चों को घर पहुंचा देंगे”… लापता बच्चों के नाम पर मां को आया फोन, निकला साइबर ठग

    June 14, 2026

    SIR में लापरवाही पर DEO का एक्शन, BDO-CO-BLO को नोटिस, सुपरवाइजर निलंबित

    June 14, 2026

    बंद खदान में चार लोगों की मौ’त पर गरमाई राजनीति, आदित्य साहू ने की डीसी-एसपी पर ह’त्या का केस दर्ज करने की मांग

    June 13, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.