Pakur : हिरणपुर प्रखंड में गुरुवार को टोटो ऑटो चालकों ने मोहनपुर मोड़ के पास पाकुड़-हिरणपुर मुख्य सड़क को जाम कर दिया। जाम लगने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
चालकों का आरोप है कि नगर परिषद द्वारा टोल टैक्स में अचानक बढ़ोतरी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि आसपास के जिलों में नगर परिषद प्रवेश शुल्क 30 रुपये लिया जाता है, जबकि पाकुड़ में इसे बढ़ाकर 66 रुपये कर दिया गया है, जिसे देना उनके लिए संभव नहीं है।
चालकों ने यह भी शिकायत की कि टोल टैक्स वसूलने वाले कर्मी उनसे दुर्व्यवहार करते हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और समझा-बुझाकर सड़क जाम को हटवाया। पुलिस ने चालकों की समस्याओं से संबंधित जानकारी संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
Also Read : भाजपा विधायक दल की बैठक 7 दिसंबर को, शीतकालीन सत्र में सरकार को घेरने की रणनीति पर होगी चर्चा

