Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»स्वास्थ्य»आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए पिएं ये 3 होममेड जूस, जानें इनके नाम
    स्वास्थ्य

    आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए पिएं ये 3 होममेड जूस, जानें इनके नाम

    Team JoharBy Team JoharJuly 28, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    खराब लाइफस्टाइल, अनहेल्दी डाइट और लगातार स्क्रीन के सामने बैठकर काम करने से आंखें कमजोर (Weak Eyes) होने लगती हैं. ऐसें में नजर का पॉवर बढ़ाने के लिए चश्मे का इस्तेमाल करना पड़ता है. लेकिन अगर आप चश्मा नहीं लगाना चाहते हैं और आंखों की रोशनी को तेज करना चाहते हैं तो कुछ घरेलू उपाय (Home Remedies) आपकी मदद कर सकते हैं. आपको बता दें कि अपनी डाइट में कुछ खास होममेड जूस को शामिल करके आप अपने आंखों को कमजोर होने से बचा सकते हैं. दरअसल 3 प्रकार के ये होममेड जूस न सिर्फ आपके हेल्थ के लिए लिए अच्छे हैं बल्कि ये आपकी आंखों की रोशनी को भी तेज करेंगे. आइए जानते हैं कौन से हैं ये जूस.

    गाजर का जूस
    आंखों की रोशनी के लिए विटामिन ए बहुत जरूरी होता है. गाजर में विटामिन ए अधिक मात्रा में होता है जो आंखों के रेटिनल हेल्थ को इंप्रूव करने में मदद करता है. अगर आप गाजर के जूस में टमाटर को भी मिलाकर कर पी सकते हैं. इस जूस को आप नाश्ते के वक्त भी पी सकते हैं. इस जूस को पीने से आंखों से धुंधला दिखाई देने की समस्या धीरे-धीरे कम हो जाएगी.

    पालक का जूस
    अगर आप आंखों की रोशनी बढ़ाना चाहते हैं तो हरी पत्तेदार सब्जियां भी इसमें आपकी मदद कर सकती हैं. हरी पत्तेदार सब्जियां सेहत के लिए लाभदायक होती हैं, खासकर पालक. पालक की सब्जी सेहत के लिए जितनी हेल्दी होती है उतना ही हेल्दी पालक का जूस भी होता है. अगर आप हर रोज एक गिलास पालक का जूस पिएंगे तो इससे आपकी आंखों की रोशनी धीरे-धीरे बढ़ जाएगी. पालक में विटामिन ए के अलावा विटामिन सी, विटामिन के, मैग्नीशियम, मैगनीज और आयरन पर्याप्त मात्रा में होता है.

    आंवले का जूस
    आंखों की रोशनी बढ़ाने में आंवले का जूस भी मददगार साबित हो सकता है. इसमें विटामिन सी अधिक मात्रा में होता है जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने का काम करता है. वैसे तो आप आंवले का इस्तेमाल आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए किसी भी रूप में कर सकते हैं. फिर चाहे वह कच्चा आंवला हो या फिर जूस के रूप में.

    healthy
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिल्ली में होगी झारखंड सरकार गिराने की साज़िश की जांच, रांची पुलिस की टीमें तैयार
    Next Article हार्दिक पंड्या, पृथ्‍वी शॉ सहित 9 खिलाड़ी श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर!

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फेस अटेंडेंस से वेतन जोड़ने के फरमान पर भड़के रिम्स के जूनियर डॉक्टर, डीन को थमाया विरोध का ज्ञापन

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी, शिक्षा से लेकर आयुष्मान योजना तक कई अहम फैसले

    September 1, 2026
    Latest Posts

    सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

    September 17, 2026

    झारखंड : पाकुड़ के स्कूलों की पड़ताल पर पहरा, बिना इजाजत फोटो-डेटा देने पर नपेंगे हेडमास्टर; DEO ने की पुष्टि

    September 17, 2026

    ​आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड: फंडिंग के खेल पर ईडी का शिकंजा, 4 राज्यों में रेड

    September 17, 2026

    पश्चिम बंगाल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 2.20 करोड़ के इनामी CCM असीम मंडल ने किया आत्मसमर्पण

    September 17, 2026

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.