Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»दिल्ली में होगी झारखंड सरकार गिराने की साज़िश की जांच, रांची पुलिस की टीमें तैयार
    झारखंड

    दिल्ली में होगी झारखंड सरकार गिराने की साज़िश की जांच, रांची पुलिस की टीमें तैयार

    Team JoharBy Team JoharJuly 28, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची. झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली गठबंधन सरकार को गिराने की साज़िश के आरोपों के बारे में जांच करने के लिए झारखंड पुलिस की एक टीम दिल्ली जाएगी. सूत्रों के हवाले से आ रही खबरों में कहा जा रहा है कि इस मामले में जांच के लिए राज्य की पुलिस ने टीमें बना ली हैं. अब तक जो सबूत हाथ लगे हैं, पुलिस उनके आधार पर ही फिलहाल जांच कर रही है. दिल्ली जाकर मामले में अलग अलग एंगलों से जांच करने के लिए रांची पुलिस ने कम से कम चार टीमें बना ली हैं.

    रांची पुलिस की एक टीम दिल्ली के एक होटल में जाकर जांच करेगी, जहां मामले के तीनों गिरफ्तार व्यक्ति और झारखंड के विधायक ठहरे थे. यही नहीं, समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट की मानें तो इसी होटल में कथित तौर पर महाराष्ट्र के कुछ नेताओं के साथ इन लोगों की मुलाकात हुई थी. इस रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि किस तरह अन्य टीमें जांच करने जा रही हैं.

    हर टीम के लिए अलग एंगल
    सूत्रों के मुताबिक रांची पुलिस की दूसरी टीम उन चार लोगों से पूछताछ करेगी, ‘जो महाराष्ट्र से रांची आए थे, लेकिन होटल में छापे से पहले ही चले गए थे.’ उधर, तीसरी टीम यह जांच करेगी कि सभी जुड़े हुए लोगों के बीच क्या कम्युनिकेशन हुआ. इस टीम के ज़िम्मे होटल की ऑनलाइन बुकिंग से लेकर होटल के पेमेंट तक के डिटेल्स जुटाने जैसे काम भी होंगे. अन्य टीमें उन दावों के बारे में जांच करेंगी, जो आरोपियों ने अब तक अपने बयान में दिए हैं.

    गौरतलब है कि राज्य सरकार को गिराने की साज़िश करने के मामले में रांची पुलिस ने अब तक तीन लोगों की गिरफ्तारी की है. इनकी शिनाख्त अभिषेक कुमार, अमित सिंह और निवारणप्रसाद महतो के तौर पर हुई है. याद दिला दें कि इससे पहले कांग्रेस के विधायक नमन बिक्सल कोंगारी ने दावा किया था कि उन्हें करोड़ों रुपये और मंत्री पद का लालच दिया गया था, लेकिन उन्होंने यह प्रस्ताव ठुकराकर इस अवैध खरीद फरोख्त की सूचना मुख्यमंत्री सोरेन को दी थी.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article28 जुलाई का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए पिएं ये 3 होममेड जूस, जानें इनके नाम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्र से झारखंड की दो टूक : खनन सेस लौटाओ, GST का नुकसान भरो, 90:10 फॉर्मूला बहाल करो

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हेमंत सोरेन पर फिर हमलावर हुए कांग्रेसी नेता योगेंद्र साव, जानिये क्या कहा

    September 19, 2026
    क्राइम

    पलामू : डागरा पुलिस पिकेट में तैनात सैप सूबेदार ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गो’ली, मौ’के पर मौत

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इन डिटेल : बार-बार कोर्ट जाने से मिल सकती है राहत, झारखंड में 1 अक्टूबर से शुरू होगा Mediation अभियान

    September 18, 2026
    Latest Posts

    केरलम : पूर्व सीएम पिनराई विजयन के बेटी और दामाद पर हो सकता है FIR, जाने क्या है पूरा मामला

    September 19, 2026

    केंद्र से झारखंड की दो टूक : खनन सेस लौटाओ, GST का नुकसान भरो, 90:10 फॉर्मूला बहाल करो

    September 19, 2026

    झारखंड : हेमंत सोरेन पर फिर हमलावर हुए कांग्रेसी नेता योगेंद्र साव, जानिये क्या कहा

    September 19, 2026

    पलामू : डागरा पुलिस पिकेट में तैनात सैप सूबेदार ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गो’ली, मौ’के पर मौत

    September 19, 2026

    सीन रिक्रियेट के नाम पर सुबह 3 बजे अपराधी को घटनास्थल पर ले जाना और भागने के क्रम में गोली मार देना, पुलिस का नया शॉर्टकट बनता जा रहा है : जस्टिस उज्जवल भुईंया

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.