Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»डॉ राजकुमार ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, बोले- गलत इल्जाम लगा पद से हटाया
    जोहार ब्रेकिंग

    डॉ राजकुमार ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, बोले- गलत इल्जाम लगा पद से हटाया

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 21, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    डॉ राजकुमार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रिम्स के निवर्तमान डायरेक्टर डॉ राजकुमार ने झारखंड हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। डॉ राजकुमार ने याचिका दायर कर अपने लिए इंसाफ की गुहार लगायी है। उन्होंने कहा है कि जो इल्जाम लगाकर उन्हें पद से हटाया गया है, वह बिल्कुल गलत है। डॉ राजकुमार ने कहा कि रिम्स गवर्निंग काउंसिल की बैठक में या उसके बाद भी उनसे इस्तीफा देने को कहा गया होता, तो वह बिना देर किये तुरंत पद से इस्तीफा दे देते और वापस उत्तर प्रदेश चले जाते। लेकिन जिन आरोपों के साथ उन्हें अपमानित कर के पद से हटाया गया, ऐसे में उनके पास कोर्ट जाने के अलावा दूसरा रास्ता नहीं था। डॉ. राजकुमार ने मीडिया से बातचीत के दरम्यान कहा कि जीवन भर सही काम किया, कभी कोई गलत काम नहीं किया और न ही कभी गलत तरीके से पैसे कमाए। मुझे अपनी बात भी रखने का समय नहीं दिया गया। प्रूफ रखने का समय नहीं मिला। उन्होंने कहा कि आरोपों के साथ जाना उन्हें मंजूर नहीं है।

    यहां याद दिला दें कि डॉ. राजकुमार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने बीते 17 अप्रैल की रात तत्काल प्रभाव से रिम्स निदेशक के पद से हटा दिया था। उस समय डॉ. राजकुमार दिल्ली में थे। उन पर प्रशासनिक अक्षमता की वजह से पद से हटाने की बात कही गई थी। पत्र में लिखा गया था कि निदेशक के पद पर कार्यरत रहने के दौरान मंत्रिपरिषद, शासी परिषद तथा विभाग द्वारा लोकहित में दिए गये निर्णय और निर्देशों का पालन नहीं किया गया तथा रिम्स अधिनियम, 2002 द्वारा निर्धारित उद्देश्यों को पूर्ण करने में डा. राजकुमार की सेवा संतोषजनक नहीं पायी गयी है। अतः रिम्स नियमावली 2002 के नियम-9 (vi) के तहत लोकहित में डा. राजकुमार को तीन महीने का वेतन एवं भत्ता देते हुए तत्काल प्रभाव से निदेशक, रिम्स के पद से हटाया जाता है। इस निर्णय पर मुख्यमंत्री का अनुमोदन प्राप्त होने की बात भी कही गई थी।

    Also Read : सड़क सुरक्षा को लेकर ADG लाठकर ने की समीक्षा बैठक, दिए कई निर्देश

    Dr Rajkumar knocked on the door of the High Court said- I was removed from the post on false accusation डॉ राजकुमार ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा बोले- गलत इल्जाम लगा पद से हटाया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपोप फ्रांसिस के निधन पर PM मोदी समेत इन दिग्गज नेताओं ने जताया दुख
    Next Article एफसी बार्सिलोना की उपाध्यक्ष से मिले सीएम हेमंत, किया यह पोस्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026
    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    Latest Posts

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.