Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. अरुण उरांव ने कहा, भाजपा ने राज्य को विकास की नई दृष्टि दी
    झारखंड

    भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. अरुण उरांव ने कहा, भाजपा ने राज्य को विकास की नई दृष्टि दी

    Team JoharBy Team JoharDecember 8, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. अरुण उरांव ने कहा कि पार्टी ने राज्य को विकास की नई दृष्टि दी है। उन्होंने कहा कि झामुमो सहित अन्य झारखंड नामधारी पार्टियों ने झारखंडियों की भावनाओं के साथ सिर्फ खिलवाड़ किया।
    उरांव ने रविवार को कहा कि जल, जंगल और जमीन के नारे के साथ झारखंडियों को सिर्फ ठगते रहे। इन पार्टियों के नेता सीएनटी एसपीटी एक्ट का नाम लेकर खुद ही इस एक्ट का उल्लंघन करते रहे। सत्ता मिली तो राज्य के विकास के नाम पर अपना और अपने परिवारों का विकास किया। उरांव ने कहा कि भाजपा ने अलग राज्य की सौगात दी। वर्षों से लंबित स्थानीय नीति की मांग को पूरा किया। एक लाख से ज्यादा युवाओं को रोजगार दिया, जिसमें बड़ी तादाद आदिवासियों मूलवासियों की रही है। साथ ही पहाड़िया बटालियन का गठन किया। आदिवासी समुदाय के प्रधानों को सम्मान राशि दी। आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के गांव को आदर्श गांव की के रूप में विकसित किया जा रहा है। सभी गांवों तक सड़कों का जाल बिछा। बिजली की सुविधा उपलब्ध कराई गई। गांव-गांव में शौचालय बनाए गए। इसके विपरीत बाकी पार्टियों ने आदिवासी समुदाय को महज वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया।
    उरांव ने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में आदिवासी समुदाय के लिए अगले पांच वर्षों का एजेंडा तैयार किया है। इसके तहत प्रदेश में राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना करना है। साथ ही 2022 तक केंद्र द्वारा स्वीकृत 70 नये एकलव्य मॉडल स्कूलों को तेजी से पूरा करने की बात शामिल की गई है। जनजातियों के स्वामित्व वाले स्टार्टअप के लिए एकीकृत क्षेत्र और पारिस्थितिकी तंत्र बनाने की बात भी शामिल की गई है। जनजातियों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए रियायती दर पर 500000 ऋण देने की योजना पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से भाजपा के द्वारा जनजातीय समुदाय के लिए किए जाने वाले इन कार्यों का सकारात्मक परिणाम मिला है। पार्टी को विश्वास है कि जनजातीय समुदाय का समर्थन और बढ़ेगा।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजनता ने विपक्षी महागठबंधन को पूरी तरह नकार दिया है : अजय राय
    Next Article भाजपा सांसद संजय सेठ ने कहा, राज्य सरकार ने पांच वर्षों में उल्लेखनीय कार्य किये

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026
    क्राइम

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026
    झारखंड

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026
    झारखंड

    स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस को बड़ा सम्मान, 9 अफसर-जवान पदक से होंगे सम्मानित

    August 14, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-6: जेएसएससी में टीडीपीएल को रिश्वत देकर मिला था काम, अभय तिवारी और रामवीर सिंह ने स्वीकारा

    August 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: खनिज विधेयक के विरोध में चतरा में JMM की अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी, उत्खनन-ट्रांसपोर्ट बंद

    August 14, 2026
    Latest Posts

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026

    पत्नी को बांझ कहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 14, 2026

    ‘लेटेंट विवाद’ में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द, SC ने कहा- सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं युवा

    August 14, 2026

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.