Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»भाजपा सांसद संजय सेठ ने कहा, राज्य सरकार ने पांच वर्षों में उल्लेखनीय कार्य किये
    झारखंड

    भाजपा सांसद संजय सेठ ने कहा, राज्य सरकार ने पांच वर्षों में उल्लेखनीय कार्य किये

    Team JoharBy Team JoharDecember 8, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची । भाजपा सांसद संजय सेठ ने कहा कि झारखंड की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा बहाल हो सके, इसे लेकर राज्य सरकार ने इन पांच वर्षों में उल्लेखनीय कार्य किये।
    सेठ ने रविवार को कहा कि झारखंड के 57 लाख परिवारों का पांच लाख तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा कराया गया ताकि गरीबों का इलाज पैसे के अभाव में न रुके। अबतक दो लाख से अधिक झारखंडवासियों का इलाज आयुष्मान भारत योजना के तहत हो चुका है। सेठ ने कहा कि स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाओं के मोर्चे पर देश में झारखंड के हालात में उल्लेखनीय रूप से सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के पहले स्वास्थ्य के क्षेत्र में कोई काम नहीं हुआ, न मेडिकल कॉलेज खुले और न स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ी। हेमंत सरकार की प्राथमिकता सूची में स्वास्थ्य कभी रहा ही नहीं। उन्होंने कहा कि 67 सालों में मात्र तीन मेडिकल कॉलेज ही रहे लेकिन, भाजपा की रघुवर सरकार ने स्वास्थ्य को अपनी प्राथमिकता सूची में सबसे ऊपर रखा। राज्य में पांच नए मेडिकल कॉलेज खोले गए। दुमका, हज़ारीबाग व पलामू मेडिकल कॉलेज दो साल में बनकर तैयार हो गए। चाईबासा व कोडरमा में निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं, देवघर में एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू हो चुकी है, रांची में कैंसर अस्पताल का निर्माण कार्य जारी है। इसके अलावा 15 नर्सिंग कॉलेज भी खुले। झारखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को सुदृढ़ किया गया, एम्बुलेंस में तमाम अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों से लैस किया गया। अबतक दो लाख 25 हज़ार से ज्यादा मरीजों का इलाज हुआ। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में 329 एम्बुलेंस सेवा कार्य कर रही है।
    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपने घोषणा पत्र में हेल्थ केअर को और सुलभ बनाने, पारम्परिक चिकित्सा पद्धति को और बेहतर बनाने का फैसला लिया है। इसके अलावा सरकार दवाएं और चिकित्सा उपकरण की सुगम पहुंच को भी प्राथमिकता सूची में सबसे ऊपर रखा है। प्रत्येक प्रमंडल में एक आयुष महाविद्यालय की स्थापना की जाएगी। साथ ही जिला अस्पतालों के साथ सभी स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों में आयुष सेवाओं को सुनिश्चित करने की दिशा में भी पहल की जाएगी. अनुसंधान को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. अरुण उरांव ने कहा, भाजपा ने राज्य को विकास की नई दृष्टि दी
    Next Article भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, रघुवर दास के नेतृत्व में भाजपा प्रबल बहुमत से जीत रही है

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला में उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता का खुलासा, ओएमआर शीट और लिखित परीक्षा में हुई हेरा फेरी में जेपीएससी अध्यक्ष भी थे शामिल

    August 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची से हज उड़ान की मांग को बड़ा झटका, केंद्र का दो टूक – कोई प्रस्ताव नहीं

    August 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘अटल’ क्यों थे अटल बिहारी वाजपेयी?

    August 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हॉकी की नर्सरी है सिमडेगा, खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया गौरव- कंचन सिंह

    August 15, 2026
    क्राइम

    झारखंड: सारंडा जंगल में कभी थी गोलियों की आवाज, अब लहरा रहा तिरंगा, दशकों बाद नक्सलियों की पकड़ से मिली आजादी

    August 15, 2026
    क्राइम

    झारखंड: अपराधियों पर शिकंजा, नशे के सौदागरों पर वार; स्वतंत्रता दिवस पर सिमडेगा पुलिस ने गिनाईं उपलब्धियां

    August 15, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला में उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता का खुलासा, ओएमआर शीट और लिखित परीक्षा में हुई हेरा फेरी में जेपीएससी अध्यक्ष भी थे शामिल

    August 16, 2026

    रांची से हज उड़ान की मांग को बड़ा झटका, केंद्र का दो टूक – कोई प्रस्ताव नहीं

    August 16, 2026

    ‘अटल’ क्यों थे अटल बिहारी वाजपेयी?

    August 16, 2026

    झारखंड: हॉकी की नर्सरी है सिमडेगा, खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया गौरव- कंचन सिंह

    August 15, 2026

    झारखंड: सारंडा जंगल में कभी थी गोलियों की आवाज, अब लहरा रहा तिरंगा, दशकों बाद नक्सलियों की पकड़ से मिली आजादी

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.