Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»डॉ. अजय कुमार की हुई कांग्रेस में वापसी, विरोध के बाद छोड़ा था ‘हाथ’ का साथ
    देश

    डॉ. अजय कुमार की हुई कांग्रेस में वापसी, विरोध के बाद छोड़ा था ‘हाथ’ का साथ

    Team JoharBy Team JoharSeptember 27, 2020Updated:September 27, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। पूर्व सांसद अजय कुमार की कांग्रेस में वापसी हो गई है। कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उनकी कांग्रेस में वापसी कराई है। वह झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। कुछ समय पहले इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी में चले गए थे। जहां उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता और झारखंड का प्रभारी बनाया गया था।

    वह कांग्रेस से पहले झारखंड विकास मोर्चा में थे और जमशेदपुर से उसी पार्टी से सांसद भी बने थे। झारखंड में कद्दावर नेता के रूप में उनकी पहचान है। आईपीएस अधिकारी रह चुके हैं। झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देते वक्त उन्होंने कुछ सहयोगियों पर पार्टी की जगह अपने निजी हितों को बढ़ावा देने और भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया था। तेज-तर्रार और कड़क आईपीएस माने जानेवाले अजय कुमार ने भारतीय पुलिस सेवा से त्यागपत्र देने के बाद टाटा मोटर्स ज्वाइन किया था। 2011 में उन्होंने झारखंड विकास मोर्चा के टिकट पर जमशेदपुर से लोकसभा उपचुनाव लड़ा था और जीत गए थे। 2014 में भी उसी पार्टी से लोकसभा चुनाव लड़े लेकिन हार गए।

    इसके बाद उन्होंने जेवीएम छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा, जहां उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने पिछला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था और पार्टी की सफलता के लिए जोर लगाया। लेकिन कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, जिसके बाद कांग्रेस में उनका विरोध तेज हो गया था। आरोप-प्रत्यारोप से नाराज होकर उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया व पार्टी छोड़ दी थी।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचतरा : सीसीएल के बारूद घर पर जंगली हाथियों का उत्पात
    Next Article 28 सितंबर का राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JSSC-CGL में हिमंता की एंट्री, सरकार पर साधा निशाना कहा, छात्रों की मांगे जायज

    August 4, 2026
    ट्रेंडिंग

    तृषा पर विवादित टिप्पणी मामले में उदयनिधि स्टालिन हिरासत में, तमिलनाडु पुलिस ने लिया एक्शन

    August 4, 2026
    क्राइम

    रांची की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से इकट्ठा किया साक्ष्य, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा बॉडी का पोस्टमार्टम

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026
    Latest Posts

    JSSC-CGL में हिमंता की एंट्री, सरकार पर साधा निशाना कहा, छात्रों की मांगे जायज

    August 4, 2026

    तृषा पर विवादित टिप्पणी मामले में उदयनिधि स्टालिन हिरासत में, तमिलनाडु पुलिस ने लिया एक्शन

    August 4, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन: आंदोलन से सत्ता तक, झारखंड की राजनीति का एक युग

    August 4, 2026

    बांकीपुर उपचुनाव 2026: प्रशांत किशोर की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत, लेकिन बिहार का फैसला नहीं

    August 4, 2026

    झारखंड : यूपी गैंग के निशाने पर रांची की बुजुर्ग महिला, मोहाली व लुधियाना में भी कर चुके हैं छिनतई

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.