Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»ED के समक्ष सीएम केजरीवाल आज पेश होंगे या नहीं, संशय बरकरार
    क्राइम

    ED के समक्ष सीएम केजरीवाल आज पेश होंगे या नहीं, संशय बरकरार

    Team JoharBy Team JoharJanuary 18, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : ED ने दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को बृहस्पतिवार (18 जनवरी) को पूछताछ के लिए बुलाया है. हालांकि, अरविंद केजरीवाल ED के समक्ष आज उपस्थित होंगे या नहीं इस पर संशय बरकरार है. बता दें कि शराब घोटाले में ED ने चौथी बार समन जारी कर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को आज बृहस्पतिवार को पूछताछ के लिए बुलाया है.

    मिली खबर के अनुसार, अरविंद केजरीवाल आज आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आम आदमी पार्टी की तैयारियों का जायजा लेने के लिए गोवा रवाना होने वाले हैं. समन के बारे में पूछे जाने पर आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल ने इसे ‘अवैध’ बताया है. वह इससे पहले तीन बार ED के समन को नजरअंदाज कर चुके हैं.

    बता दें कि आबकारी मामले में ईडी की ओर से दायर आरोप पत्र में दिल्ली के सीएम के नाम का कई बार उल्लेख किया गया है. एजेंसी ने यह आरोप लगाया है कि दिल्ली सरकार की आबकारी नीति 2021-22 के लिए शराब व्यापारियों को लाइसेंस देने में गुटबंदी हुई और कुछ डीलरों का पक्ष लिया गया, जिन्होंने कथित तौर पर इसके लिए रिश्वत दी थी, हालांकि आम आदमी पार्टी ने इस आरोप का बार-बार खंडन किया है.

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोहरे ने थामी रफ्तार : कई फ्लाइटें कैंसिल-डायवर्ट, 18 ट्रेनें लेट, देखें लिस्ट
    Next Article रिम्स की बदहाली : फायर फाइटिंग लगाने के लिए खर्च किए करोड़ों, एक साल में ही होने लगा बर्बाद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

    October 3, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026
    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    उत्तराखंड के बाद यूसीसी लागू करने वाला दूसरा राज्य बना गुजरात

    October 2, 2026
    आदिवासी

    जोहार लाइव विशेषः झारखंड के आदिम जनजातियों के सरकारी दस्तावेजों में मिटाया जा रहा टाइटल; असुराईन, बिरिजियाइन, कोरवाइन बनाई जा रही है ‘देवी’; ग्राउंड रिपोर्ट

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बापू के सिद्धांत के साथ समाज के अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति के साथ है सरकार : हेमंत सोरेन

    October 2, 2026
    Latest Posts

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026

    देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

    October 3, 2026

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.