Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»दोहरी जमाबंदी मामला: रांची DC ने SDO को सौंपा जांच का जिम्मा
    झारखंड

    दोहरी जमाबंदी मामला: रांची DC ने SDO को सौंपा जांच का जिम्मा

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 17, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची DC
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची DC मंजूनाथ भजंत्री ने दोहरी जमाबंदी मामला में कांके CO के खिलाफ मिली शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले की जांच का जिम्मा रांची एसडीओ को सौंपा दिया है। जारी आदेश में कहा गया है कि जांच एक सप्ताह के भीतर पूरी कर रिपोर्ट डीसी को सौंपी जाए। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    क्या है मामला : 

    कांके अंचल के सीओ (अंचल अधिकारी) जयकुमार राम पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगे हैं। इस बार पिठौरिया निवासी मुस्तफा अंसारी ने रांची के उपायुक्त (डीसी) मंजूनाथ भजंत्री को शिकायत सौंपी है। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि सीओ ने निजी स्वार्थ में आकर एक ही जमीन की दोहरी जमाबंदी कर दी है।

    मुस्तफा अंसारी का कहना है कि 3 अप्रैल 2025 को सीओ जयकुमार राम ने लेन-देन के आधार पर जमीन की दोहरी जमाबंदी सलीमा खातून के नाम से कर दी, जो पूरी तरह गलत है। इस जमीन का लगान रसीद जारी करने का भी आदेश दिया गया है।

    शिकायत में यह भी कहा गया है कि कुछ जमीन दलालों ने विवादित जमीन पर कब्जा कर उसे बेचने की कोशिश की। इस दौरान जमीन मालिकों के साथ मारपीट भी हुई। मामला अनुमंडल न्यायालय में विचाराधीन है और यथास्थिति बनाए रखने का आदेश भी मौजूद है।

     इससे पहले भी कांके अंचल और सीओ जयकुमार राम को लेकर कई शिकायतें मिलती रही हैं। यहां तक कि ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) भी कांके अंचल के कुछ मामलों की जांच कर रहा है।

    बता दें की इस मामले में शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने DC मंजूनाथ भजंत्री को पत्र लिखकर CO के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकारी पद का दुरुपयोग कर निजी स्वार्थ के लिए जमीन की दोहरी जमाबंदी कराई गई है, जो पूरी तरह अवैध है। मरांडी ने इस प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कर दोषी अधिकारी को निलंबित करने और उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने ऐसे मामलों में पारदर्शिता बनाए रखने पर भी जोर दिया है। जिसके बाद DC ने मामले को संज्ञान में लेते हुए SDO को जांच का आदेश दिया है।

    Also Read :  पटना एयरपोर्ट पर युवक के बैग में मिला जिंदा कारतूस

    Also Read :  बिहार के सरकारी कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर लगी रोक हटी

    Also Read : CM नीतीश आज महिलाओं के लिए पिंक बस सेवा को दिखाएंगे हरी झंडी

    Also Read : जम्मू-कश्मीर: 19 मई से फिर खुलेंगे सीमावर्ती इलाके के स्कूल

    circle officer Complaint Letter Double Registration Investigation Order Jaykumar Ram Jharkhand administration. Kanke land dispute Manjunath Bhajantree Mustafa Ansari Pithoria property dispute ranchi Ranchi SDO revenue department Sub-Divisional Court अंचल अधिकारी अनुमंडल न्यायालय कांके जमीन विवाद जयकुमार राम जांच आदेश झारखंड प्रशासन दोहरी जमाबंदी पिठौरिया भूमि विवाद मंजूनाथ भजंत्री मुस्तफा अंसारी रांची रांची एसडीओ राजस्व विभाग शिकायत पत्र
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशादी की खुशियां मातम में बदली, दो की मौ’त, नौ जख्मी
    Next Article नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, PM मोदी ने दी बधाई

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.