Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»धनबाद में मनाया गया डोल उत्सव, रविंद्र संगीत से सजी महफिल
    झारखंड

    धनबाद में मनाया गया डोल उत्सव, रविंद्र संगीत से सजी महफिल

    Team JoharBy Team JoharMarch 10, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: चंदन स्टूडियो द्वारा प्रतिवर्ष की तरह होली के अवसर पर राजेंद्र सरोवर पार्क में छठे साल “डोल उत्सव” का आयोजन किया गया. “डोल उत्सव” कवि गुरु रवींद्रनाथ टैगोर का स्थापित शांतिनिकेतन में होली पर आयोजित उत्सव है , जहां रविंद्र संगीत और नृत्य के माध्यम से “डोल उत्सव” मनाया जाता है. इस कार्यक्रम का उद्देश्य बंगाली समुदाय के सांस्कृतिक डोल उत्सव की संस्कृति को बनाए रखना और इसे व्यापकता से प्रसारित करना है.

    कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर सिंफर के पूर्व निदेशक एवं लिंडसे क्लब के अध्यक्ष अमलेंदु सिंहा एवं उनकी पत्नी क्रेडो वर्ल्ड स्कूल की प्राचार्य शर्मिला सिंहा, धनबाद के मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल एवं उनकी पत्नी विणा अग्रवाल उपस्थित थी. साथ ही बीबीएमकेयू के बांग्ला विभागाध्यक्ष शर्मिला बनर्जी, आर्ट एंड कल्चर के हेड ताप्ती चक्रवर्ती, बंगाली कल्याण समिति के सचिव कंचन दे, बंगाली वेलफेयर सोसाइटी के सचिव गोपाल भट्टाचार्य, वार्ड नंबर 25 के पार्षद प्रिया रंजन, कवि तपन राय, दुर्गा मंदिर रिलिजियस चैरिटेबल ट्रस्ट से बरनाली सेनगुप्ता, झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति से रीना मंडल,  हेमंत मंडल व अन्य उपस्थित थे.

    इस दौरान महिलाएं व बच्चे पीली साड़ीयों में फूलों से सजकर रविंद्र संगीत पर नृत्य करते हुए अतिथियों के साथ राजेंद्र सरोवर पार्क की परिक्रमा की.  इसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान महिलाएं और बच्चे पलाश, गेंदा-फूल, और हर्बल गुलाल के साथ होली खेलते नजर आए. बसंत पर आधारित रविंद्र नृत्य प्रस्तुत किया. डोल उत्सव में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से महिलाएं, पुरुष और बच्चे भाग लिया. कार्यक्रम में भाग लेने वाले सदस्यों के बीच भी लकी ड्रा का आयोजन हुआ, जिसमें ड्रॉ में उठने वाले प्रतिभागियों, नित्य विद्यालय के शिक्षकों, और चंदन स्टूडियो के सदस्यों को अतिथियों ने सम्मानित किया.

    इस कार्यक्रम में धनबाद के प्रतिष्ठित नृत्य विद्यालय, सांस्कृतिक शिक्षण केंद्र-सरायढेला,  सोमपा मुखर्जी डांस एकेडमी हीरापुर, गुरु सूर नृत्य संगम धनबाद, सास्वती सेन डांस अकैडमी- झरिया, बौठान ग्रुप, नृत्य मलिका डांस एकेडमी, अनुराधा डांस अकैडमी मोनाइटर मॉनिईटांड़ के बच्चों ने भाग लिया. कार्यक्रम का मंच संचालन सुवर्णा बनर्जी द्वारा किया गया.  अंत में कुशन सेनगुप्ता के रविंद्र संगीत ” रांगिए दिये जाओ” संगीत में सामूहिक रूप से सभी टीमों ने सभी अतिथियों को लेकर नृत्य किया.

    इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर आरती साव,  संपा सरकार, संजय सेनगुप्ता, नूपुर, दीपा, संतोष सील, गौरव मोदक, पोम्पा पाल,संतोष दास, काकुली सेनगुप्ता, शिल्पी घोष, इशिका खत्री, अभिजीत राय, दिलीप, अनन्या, सानिया, सृंजिनी, चंदन स्टूडियो के प्रोडक्शन टीम में राजकुमार सिंह, सुभोजित घोषाल,  छोटू साव, विनोद, देवव्रत व रमेश गांधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज चंदन स्टूडियो जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज डोल उत्सव ताजा खबर धनबाद न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार राजेंद्र सरोवर पार्क लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर होली
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीआईएसएफ के 55वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन, किया गया परेड व एक मिनट वेपन ड्रिल
    Next Article नरसिंह देव् मंदिर में महायज्ञ का आयोजन, भक्तों का लगा रहा तांता

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : एसआईटी की जांच में हुई पुष्टि, सीजीएल परीक्षा का हुआ था पेपर लीक, पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने फैक्ट्स को किया नजरअंदाज

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शरीर तो अग्नि को सौंप दिया, पर कैसे छोड़ जाएँ अपने बड़े भाई समान मित्र को अकेला : हेमंत सोरेन

    September 6, 2026
    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल जांच में बढ़ी गिरफ्तारियों की कड़ी, पलामू से कुंदन कुमार गिरफ्तार

    September 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य सोनू के पैतृक आवास पहुंचे हेमंत सोरेन और राज्यपाल गंगवार, दी श्रद्धांजलि

    September 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली के सत्य निकेतन में तीन मंजिला इमारत गिरी, मलबे में फंसे कई छात्र, मलबे से चीख-पुकार

    September 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य सोनू का विश्वविद्यालय विधेयक: झारखंड की सियासत में क्यों मची थी हलचल?

    September 6, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : एसआईटी की जांच में हुई पुष्टि, सीजीएल परीक्षा का हुआ था पेपर लीक, पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने फैक्ट्स को किया नजरअंदाज

    September 7, 2026

    शरीर तो अग्नि को सौंप दिया, पर कैसे छोड़ जाएँ अपने बड़े भाई समान मित्र को अकेला : हेमंत सोरेन

    September 6, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल जांच में बढ़ी गिरफ्तारियों की कड़ी, पलामू से कुंदन कुमार गिरफ्तार

    September 6, 2026

    सुदिव्य सोनू के पैतृक आवास पहुंचे हेमंत सोरेन और राज्यपाल गंगवार, दी श्रद्धांजलि

    September 6, 2026

    नीट प्रदर्शनकारियों की FIR रद्द होने से फिर चर्चा में आया आर्टिकल 142 : जानिए क्या है यह शक्ति और कब-कब हुआ इसका इस्तेमाल

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.