Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»राजधानी में बंद घर से मिला 2.34 करोड़ का डोडा
    क्राइम

    राजधानी में बंद घर से मिला 2.34 करोड़ का डोडा

    Team JoharBy Team JoharMay 9, 2025Updated:May 9, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची की नामकुम पुलिस ने नशे के सौदागरों को तीखी चोट दी है। DIG सह रांची SSP चदंन कुमार सिन्हा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर 103 बोरा अफीम डोडा बरामद किया गया है। SSP को सूचना मिली थी कि रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के सिंगरसराय गांव के पीड़ी टोला स्थित पानी टंकी के पास एक बंद घर में भारी मात्रा में अवैध डोडा (पोस्ता फल) डंप करके रखा गया था। सूचना मिलने पर SSP की ओर से हेडक्वार्टर DSP वन अमर पांडेय की देखरेख में एक टीम का गठन किया गया। सूचना पर पुलिस मकान के पास पहुंची, जहां घर में ताला बंद था। इसके बाद पुलिस की टीम ने गांव के मुखिया से बंद मकान के मालिक की पहचान करवाई और मकान मालिक को स्थानीय मुखिया के सहयोग से घर आकर ताला खोलने का आग्रह किया गया, लेकिन मकान मालिक नहीं आया। इसके बाद स्थानीय मुखिया के मौजूदगी में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के आदेश के आलोक में घर का ताला तोड़कर विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में प्लास्टिक के बोरे में कुल 103 बोरा (कुल वजन 1560 किग्रा) में अवैध डोडा बरामद किया गया।

    DIG सह SSP रांची ने बताया की जब्त डोडा का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 2 करोड़ 34 लाख है। पूरे घटनाक्रम के संबंध में नामकुम थाना मामला दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मकान मालिक जेगे मुंडा और अन्य संलिप्त आपूर्तिकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ किया गया है। प्राथमिकी आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

    Also read: तुर्की के Asisguard Songar Drone से पाकिस्तान ने भारत पर किया था हमला : कर्नल सोफिया कुरैशी

    Also read: कविगुरु रबींद्रनाथ ठाकुर की 164वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतुर्की के Asisguard Songar Drone से पाकिस्तान ने भारत पर किया था हमला : कर्नल सोफिया कुरैशी
    Next Article नाबालिग को बनाया था हवस का शिकार, नाबालिग समेत 5 को पुलिस ने दबोचा

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : जामताड़ा में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत पर बाबूलाल मरांडी ने उठाई CBI जांच की मांग

    October 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड : राजस्व कर्मी की संदिग्ध हत्या की SIT जांच की मांग, अर्जुन मुंडा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फारूक अब्दुल्ला को कश्मीर पर बोलने का हक नहीं, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का पलटवार

    October 25, 2026
    झारखंड

    झारखंड में ‘अर्नब’ तूफान का असर, 28 से 30 अक्टूबर तक भारी बारिश के आसार

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    11 करोड़ फार्मर आईडी: लक्ष्य से पांच महीने पहले मंजिल, पर झारखंड अब भी इंतजार में

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिसंबर में ट्रेन से सफर से पहले पढ़ लें ये खबर, कई ट्रेनें रद्द; कुछ के बदले रास्ते

    October 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : जामताड़ा में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत पर बाबूलाल मरांडी ने उठाई CBI जांच की मांग

    October 25, 2026

    झारखंड : राजस्व कर्मी की संदिग्ध हत्या की SIT जांच की मांग, अर्जुन मुंडा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

    October 25, 2026

    फारूक अब्दुल्ला को कश्मीर पर बोलने का हक नहीं, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का पलटवार

    October 25, 2026

    मैं कभी हिंदुत्व का समर्थक नहीं रहा और न रहूंगा : दिग्विजय सिंह

    October 25, 2026

    झारखंड में ‘अर्नब’ तूफान का असर, 28 से 30 अक्टूबर तक भारी बारिश के आसार

    October 25, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.