Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रिम्स क्रिटिकल केयर में एडमिट मरीज को डॉक्टर ने लिखी महंगी ब्रांडेड दवा, डायरेक्टर ने किया शोकॉज
    झारखंड

    रिम्स क्रिटिकल केयर में एडमिट मरीज को डॉक्टर ने लिखी महंगी ब्रांडेड दवा, डायरेक्टर ने किया शोकॉज

    Team JoharBy Team JoharApril 26, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : राज्य के सबसे बड़े हॉस्पिटल रिम्स में व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर प्रबंधन रेस है. नए डायरेक्टर भी एक्शन मोड में है. जिससे कि मरीजों को इस हॉस्पिटल में बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जा सके. वे लगातार वार्डों का इंस्पेक्शन भी कर रहे है. ऐसे में क्रिटिकल केयर यूनिट में मरीज को महंगी दवाएं लिखने पर वे नाराज हो गए. इतना ही नहीं दवा प्रेस्क्राइब करने वाले डॉक्टर को शो कॉज करने का आदेश उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दिया है. बता दें कि रिम्स में डॉक्टरों की मनमानी पर लगाम लगाने के उद्देश्य से डायरेक्टर ने जेनरिक दवाएं लिखने को कहा है. इसके बाद भी डॉक्टर मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे हैं.

    जेनरिक दवाएं लिखने का है आदेश

    डायरेक्टर ने कुछ दिनों पहले ही हॉस्पिटल में डॉक्टरों को आदेश जारी किया था. जिसमें ओपीडी से लेकर इनडोर तक मरीजों को जेनरिक दवाएं लिखने का उल्लेख किया गया था. इसके अलावा सभी विभागों को निर्देश दिए गए थे कि रिम्स मेडिसीन स्टोर में मौजूद दवाएं ही लिखें. यदि कोई दवा स्टोर में उपलब्ध नहीं है तो अमृत फार्मेसी में उपलब्ध दवाएं ही लिखी जाए. किसी मरीज को ब्रांडेड दवाई लिखने की आवश्यकता हो तो अमृत फार्मेसी में उपलब्ध ही ब्रांडेड दवा डॉक्टर लिखे.

    वार्डों का लगातार कर रहे इंस्पेक्शन

    रिम्स के डायरेक्टर प्रो डॉ राजकुमार लगातार हॉस्पिटल का इंस्पेक्शन कर रहे हैं. क्रिटिकल केयर से लेकर वार्डों में व्यवस्था दुरुस्त करना उनकी प्राथमिकता है. इस कड़ी में मेडिसीन के दूसरे और तीसरे फ्लोर का निरीक्षण किया. जहां 2 सीनियर फैकल्टी ड्यूटी से गायब मिले. दोनों डॉक्टरों को शोकॉज नोटिस जारी करने का निर्देश दिया हैं.

    ये भी पढ़ें : शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, कई सामान जलकर खाक

    Doctor Generic Medicine hospital jharkhand Johar Live ranchi Rims अस्पताल जेनरिक दवा जोहार लाइव झारखंड डॉक्टर रांची रिम्स
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, कई सामान जलकर खाक
    Next Article बोकारो में बर्ड फ्लू को लेकर विभाग अलर्ट, रैपिड रिस्पांस टीम गठित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डेमोटांड कृषि केंद्र बनेगा एग्रो टूरिज्म हब, चाय-कॉफी खेती पर भी फोकस

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    झारखंड

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन का बयान, कहा- “सरकार की आंख भी है, नाक भी है, हाथ भी है”

    August 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: डेमोटांड कृषि केंद्र बनेगा एग्रो टूरिज्म हब, चाय-कॉफी खेती पर भी फोकस

    August 4, 2026

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.