Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»20 अक्टूबर को मनाया जायेगा दीपों का त्योहार दीपावली : आचार्य प्रणव मिश्रा
    ट्रेंडिंग

    20 अक्टूबर को मनाया जायेगा दीपों का त्योहार दीपावली : आचार्य प्रणव मिश्रा

    Team JoharBy Team JoharOctober 15, 2025Updated:October 15, 2025No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    साल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : हिंदू पंचांग के अनुसार, साल का सबसे बड़ा पांच दिवसीय पर्व दीपोत्सव इस बार उमंग और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। शहरवासी उत्तम स्वास्थ्य, बुराइयों का अंत, धन प्राप्ति, सद्भाव और परिवार की रक्षा के संदेश वाले इस पर्व की तैयारियों में जुट गए हैं। प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य प्रणव मिश्र के अनुसार, दीपोत्सव का शुभारंभ कार्तिक कृष्ण पक्ष त्रयोदशी यानी धनतेरस 18 अक्टूबर से होगा और कार्तिक शुक्ल द्वितीया यानी भाई दूज 23 अक्टूबर तक चलेगा। मुख्य दीपावली पर्व सोमवार, 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

    आचार्य मिश्र ने बताया कि प्रदोष एवं रात्रि में अमावस्या तिथि होने के कारण दीपावली 20 अक्टूबर को ही मनाई जाएगी। दीपावली अमावस्या तिथि की रात्रि में मनाने का विधान है। कार्तिक अमावस्या 20 अक्टूबर को दोपहर 02:44 बजे प्रवेश करेगी और 21 अक्टूबर को संध्या 04:26 बजे तक रहेगी। इसलिए रात्रि व्यापिनी अमावस्या 20 अक्टूबर को होगी, जबकि स्नान-दान की भौमवती अमावस्या 21 अक्टूबर को। इस आधार पर दीपावली का पवित्र पर्व 20 अक्टूबर को ही संपन्न होगा।

    दीपोत्सव के छह प्रमुख त्योहार

    दीपोत्सव छह दिवसीय पर्व के रूप में मनाया जाएगा। यहां प्रमुख तिथियां और महत्व इस प्रकार हैं :

    • 18 अक्टूबर : धनतेरस – उत्तम स्वास्थ्य के लिए।
    • 19 अक्टूबर : छोटी दिवाली (नरक चतुर्दशी या रूप चतुर्दशी) – बुराई के अंत के लिए।
    • 20 अक्टूबर : दिवाली (लक्ष्मी पूजा) व महाकाली पूजा – धन प्राप्ति के लिए।
    • 21 अक्टूबर : भौमवती अमावस्या – स्नान-दान के साथ।
    • 22 अक्टूबर : गोवर्धन पूजा – सौहार्द बढ़ाने के लिए।
    • 23 अक्टूबर : भाई दूज – भाइयों की दीर्घायु के लिए।

    पहला दिन : धनतेरस – उत्तम स्वास्थ्य के लिए

    आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि का जन्मोत्सव धनतेरस 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। सुबह, दोपहर और शाम को विशेष पूजन होगा। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, संध्या काल में चौमुखा दीपक जलाने से अकाल मृत्यु से रक्षा होती है। इस दिन बर्तन और आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है।

    धनतेरस में खरीदारी के चौघड़िया मुहूर्त :

    • शुभ : सुबह 07:14 से 08:41 तक
    • चर : सुबह 11:34 से 12:59 तक
    • लाभ : दोपहर 12:59 से 02:26 तक
    • अमृत : 02:26 से 03:53 तक
    • लाभ : संध्या 05:19 से 06:53 तक
    • शुभ : रात्रि 08:26 से 10:00 तक

    दूसरा दिन : रूप चतुर्दशी – बुराई के अंत के लिए

    कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी 19 अक्टूबर को रूप चतुर्दशी और छोटी दिवाली मनाई जाएगी। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध किया था, इसलिए तिल तेल लगाकर उबटन स्नान का विधान है। इससे नारकीय यातनाओं से मुक्ति मिलती है। शाम को 7 या 11 दीपक जलाए जाएंगे।

    खरीदारी के चौघड़िया मुहूर्त :

    • चर : सुबह 07:15 से 08:41 तक
    • लाभ : 08:41 से 10:07 तक
    • अमृत : 10:07 से 11:33 तक
    • शुभ : 12:59 से 02:26 तक
    • शुभ : संध्या 05:18 से 06:52 तक
    • अमृत : 06:52 से 08:26 तक
    • चर : 08:26 से 09:59 तक

    तीसरा दिन : दीपावली – धन प्राप्ति के लिए लक्ष्मी पूजन

    20 अक्टूबर को दीपावली पर माता महालक्ष्मी, गणेशजी, कुबेर और महाकाली का पूजन होगा। आचार्य प्रणव मिश्र के अनुसार, पूजन प्रदोष काल, स्थिर लग्न और रात्रि में करना श्रेष्ठ है। इस साल अमावस्या रात्रि 12:42 बजे तक रहेगी, इसलिए संपूर्ण रात्रि पूजन उत्तम रहेगा।

    घरों में महालक्ष्मी पूजन के मुहूर्त :

    • अमृत : सुबह 05:49 से 07:15 तक
    • शुभ : सुबह 08:41 से 10:07 तक
    • चर : दोपहर 12:59 से 02:25 तक
    • लाभ : 02:25 से 03:51 तक
    • अमृत : 03:51 से 05:17 तक
    • चर : संध्या 05:17 से 06:51 तक
    • लाभ : 09:59 से 11:33 तक
    • शुभ : रात्रि 01:07 से 02:41 तक

    व्यापारियों के लिए स्थिर लग्न :

    • वृश्चिक : सुबह 08:06 से 10:23 तक
    • कुंभ : दोपहर 02:13 से 03:44 तक
    • वृष : संध्या 06:51 से 08:48 तक
    • सिंह : रात्रि 01:19 से 03:33 तक
    • प्रदोष काल : 05:17 से 07:56 तक

    21 अक्टूबर : भौमवती अमावस्या – स्नान-दान का महत्व

    इस वर्ष अमावस्या दो दिन रहेगी। भौमवती अमावस्या (मंगलवार को पड़ने वाली) पर पवित्र नदी में स्नान और दान से पितृदोष से मुक्ति मिलती है और परिवार में सुख-समृद्धि आती है।

    पांचवां दिन : गोवर्धन पूजा – सौहार्द बढ़ाने के लिए

    कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा मनाई जाएगी। श्रीराम की अयोध्या वापसी की खुशी में देवालयों में नए अन्न और सब्जियों का अन्नकूट भोग लगेगा। घरों और मोहल्लों में गोवर्धन पूजा कर रिश्तेदारों से दीपावली की बधाई साझा की जाएगी।

    छठा दिन : भाई दूज – भाइयों की दीर्घायु के लिए

    कार्तिक शुक्ल द्वितीया 23 अक्टूबर को भाई दूज पर बहनें भाइयों के स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना से पूजा करेंगी, तिलक लगाएंगी और भोजन कराएंगी।

    दीपावली पर विशेष उपाय

    आचार्य मिश्र ने दीपावली पर कुछ उपाय सुझाए हैं :

    • श्री सूक्त का पाठ करें और खीर की आहुति दें, इससे सुख-शांति और सौभाग्य प्राप्त होता है।
    • मंत्र “ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मीयै नमः” से 11 माला जपें। 11 कौड़ियां, 7 गोमती चक्र, 5 लाल कमल गट्टे, 9 कमलगट्टे और 7 हल्दी अभिमंत्रित कर लाल कपड़े में पोटली बनाकर तिजोरी में रखें।
    • एक सुपारी, तांबे का सिक्का और 7 गोमती चक्र पीपल के पेड़ के नीचे रखें। अगले दिन पीपल का पत्ता सहित लेकर तिजोरी में रखें।
    • महालक्ष्मी स्तोत्र 11 बार और भगवद्गीता के 11वें अध्याय का एक बार पाठ करें, लक्ष्मी कृपा प्राप्त होगी।

     

    प्रसिद्ध ज्योतिष
    आचार्य प्रणव मिश्रा
    आचार्यकुलम, अरगोड़ा, रांची
    8210075897

    Also Raed : Aaj Ka Rashifal, 15 October 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Diwali Diwali will be celebrated on October 20: Acharya Pranav Mishra the festival of lights will be celebrated on October 20 this year: Acharya Pranav Mishra इस साल 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा दीपों का त्योहार दिवाली : आचार्य प्रणव मिश्रा दीपावली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी : आचार्य प्रणव मिश्र
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleSP राजकुमार मेहता का रात्रि औचक निरीक्षण, ड्यूटी से गायब हवलदार निलंबित
    Next Article झारखंड में ठंड का असर शुरू… जानें आज का वेदर अपडेट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर दान चोरीः अब जाकर आई RSS की प्रतिक्रिया, क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले ?

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः एसआईआर पर क्यों और क्या सवाल उठा रहे हैं सामाजिक कार्यकर्ता?

    July 3, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.