Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कांग्रेस पार्टी की जिलास्तरीय समीक्षा बैठक, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का प्रत्याशी देने की मांग
    झारखंड

    कांग्रेस पार्टी की जिलास्तरीय समीक्षा बैठक, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का प्रत्याशी देने की मांग

    Team JoharBy Team JoharNovember 3, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी की जिलास्तरीय समीक्षा बैठक शुक्रवार को परिसदन में जिलाध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित की गई. इस बैठक में कांग्रेस पार्टी के लोकसभा क्षेत्र दुमका के कोडिनेटर सुल्तान अहमद, प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह जामताड़ा जिला प्रभारी मदन महतो के अलावे जिला कांग्रेस के पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे. बैठक में पार्टी पदाधिकारियों द्वारा दुमका लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का प्रत्याशी देने की मांग करते दिखे. वहीं बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा ने समीक्षा बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि मिशन 2024, लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने को लेकर बैठक आयोजित की गई है. जिसमें हमलोग तैयारी कर रहे हैं.

    इस क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़े

    वहीं मौके पर मौजूद सुल्तान अहमद ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव हमलोग इंडिया गंठबंधन के तहत लड़ेंगे. इस क्षेत्र में अलाइंस में जिस पार्टी को टिकट मिलेगी हमलोग उसके साथ पूरा समर्थन के साथ खड़े रहेंगे. मेरा भी मानना है कि इस क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़े. लेकिन इससे पहले हमलोग संगठन को मजबूत करने के लिए तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने संतुष्टि जताते हुए कहा कि जामताड़ा जिला कमेटी विभिन्न स्तर पर सांगठनिक रूप से काफी मजबूत है. उन्होंने बताया कि सभी स्तर के कमेटियों का गठन किया जा चुका है और अभी बुथ स्तर की कमेटी का गठन कार्य चल रहा है.  उन्होंने कहा कि जामताड़ा जिला कांग्रेस कमेटी इसके लिए धन्यवाद का पात्र हैं जिन्होंने अपने सांगठनिक ढांचे को बेहतर तरीके से बनकर तैयार किया है. बैठक का संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी नंदकिशोर सिंह ने किया. इस मौके पर विजय दुबे, अजीत दुबे, इरशाद उल हक अरसी, प्रभु मंडल, कराली चरण सरखेल, मुस्तफा अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष असलम अंसारी, समर माजी, पंकज झा, गणेश मित्रा, जलालुद्दीन अंसारी, अमरनाथ मिश्रा, ताकेश सिंह सहित अन्य सभी प्रखंड व मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे.

    ये भी पढ़ें:जमीन विवाद: कांग्रेसी नेता डॉ प्रकाश पर जानलेवा हमला, दूसरे पक्ष ने मारी गोली

    कांग्रेस जामताड़ा झारखंड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपाकुड़: तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
    Next Article पहले अपराधियों ने की बातचीत, फिर ढाबा संचालक को मारी पांच गोली

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026
    Latest Posts

    दिल्ली दंगों के दौरान हेट स्पीच फैलाने वाले नेताओं के खिलाफ नहीं होगी कार्रवाईः दिल्ली हाईकोर्ट

    October 5, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.