Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»दिशोम गुरू शिबू सोरेन की हालत चिंताजनक! भाजपा ने मेडिकल बुलेटिन जारी करने की उठाई मांग
    झारखंड

    दिशोम गुरू शिबू सोरेन की हालत चिंताजनक! भाजपा ने मेडिकल बुलेटिन जारी करने की उठाई मांग

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 27, 2025Updated:June 27, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दिशोम गुरू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक, राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरू शिबू सोरेन की हालत गंभीर बनी हुई है। वे दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हैं और आईसीयू में डॉक्टरों की विशेष निगरानी में हैं। झामुमो के प्रवक्ता मनोज पांडेय ने शुक्रवार को बताया कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्थिति चिंताजनक है, हालांकि उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। न तो कोई विशेष सुधार हुआ है और न ही गिरावट दर्ज की गई है। उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ है, जिससे उनके शरीर का बायां हिस्सा पैरेलाइज्ड हो गया है। उनका इलाज न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी और नेफ्रोलॉजी विशेषज्ञों की एक टीम कर रही है।

    मनोज पांडेय ने कहा कि झारखंड और झारखंडवासियों को अभी भी गुरुजी के मार्गदर्शन की आवश्यकता है। झामुमो समर्थकों और आमजन से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करने की अपील की गई है।

    राष्ट्रपति और राज्यपाल ने की मुलाकात

    गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी अस्पताल पहुंचकर शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। इससे पहले झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार भी अस्पताल जाकर गुरुजी से मुलाकात कर चुके हैं।

    बीजेपी ने उठाई मेडिकल बुलेटिन जारी करने की मांग

    शिबू सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर भाजपा ने मेडिकल बुलेटिन जारी करने की मांग की है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने कहा कि गुरुजी न केवल पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद हैं, बल्कि झारखंड सरकार की समन्वय समिति के प्रमुख भी हैं। ऐसे में सरकार या पीआईबी को अधिकृत मेडिकल बुलेटिन जारी करना चाहिए, ताकि जनता में किसी भी तरह की गलतफहमी न फैले।

    बाबूलाल मरांडी ने जताई चिंता

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी शिबू सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “झामुमो के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के अस्वस्थ होने की सूचना से मन अत्यंत चिंतित है। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करता हूं।”

    गौरतलब है कि 81 वर्षीय शिबू सोरेन लंबे समय से किडनी, डायबिटीज और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। वे एक साल से डायलिसिस पर हैं और पहले भी उनकी बायपास सर्जरी हो चुकी है।

    Also Read : राजधानी के व्यस्त इलाके में गो’लीबारी, जांच में जुटी पुलिस

    brain stroke cardiology critical condition Delhi hospital Dishom Guru Former Chief Minister health crisis ICU Jharkhand Mukti Morcha Jharkhand Politics Jmm manoj pandey medical supervision Nephrology Neurology Paralysis Rajya Sabha MP senior leader Shibu soren Sir Ganga Ram Hospital आईसीयू कार्डियोलॉजी गंभीर हालत झामुमो झारखंड मुक्ति मोर्चा झारखंड राजनीति दिल्ली अस्पताल दिशोम गुरु नेफ्रोलॉजी न्यूरोलॉजी पूर्व मुख्यमंत्री पैरेलिसिस ब्रेन स्ट्रोक मनोज पांडेय मेडिकल निगरानी राज्यसभा सांसद वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन सर गंगा राम अस्पताल स्वास्थ्य संकट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना में 28 जून से शुरू होगा ‘आम महोत्सव 2025’
    Next Article नाबालिग लड़की की पेड़ से लटकती मिली बॉडी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.