Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पांच महीने बाद हुई दिशा की बैठक, सांसद ने दिया डीसी को योजनाओं की मॉनिटरिंग का निर्देश
    झारखंड

    पांच महीने बाद हुई दिशा की बैठक, सांसद ने दिया डीसी को योजनाओं की मॉनिटरिंग का निर्देश

    Team JoharBy Team JoharJanuary 6, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: समाहरणालय कार्यालय सभागार में पांच महीने बाद दिशा की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता सांसद पीएन सिंह ने की. बैठक में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक राज सिन्हा, पूर्णिमा नीरज सिंह, ढुलू महतो नहीं पहुंचे जबकि मथुरा महतो और अपर्णा सेन गुप्ता बैठक में शामिल हुई. इस दौरान डीसी वरुण रंजन, डीडीसी शशि प्रकाश सिंह सहित जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि एवं जिले के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहें. बैठक में मुख्य रूप से डीएमएफटी फंड के तहत विभिन्न क्षेत्रों में चल रही विकास योजना की समीक्षा की गई और 5 माह पूर्व हुए बैठक में लिए गए निर्णयों पर उचित कार्रवाई नहीं होने पर सांसद ने नाराजगी जताई.

    सांसद पीएन सिंह ने कहा कि पांच माह बाद दिशा की बैठक की जा रही है. पदाधिकारी पूरी तैयारी के साथ बैठक में नहीं आते हैं. इसके लिए उन्हें निर्देशित किया गया है कि बैठक में आने से पहले पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों पर हुए कार्य की जानकारी उन्हें रहनी चाहिए. केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण विकास की योजनाएं जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर नल जल योजना समेत कई अन्य कल्याणकारी योजनाएं शामिल है. साथ ही सड़क, स्कूल भवन और सरकारी भवनों के निर्माण पूरा होने के बाद भी अब तक उसमें कार्य या फिर पढ़ाई शुरू नहीं हुई है. जो निर्माण कार्य पूर्ण हुए हैं, उसकी गुणवत्ता सही नहीं है.  सड़क चौड़ीकारण के दौरान NHAI  ने गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा है. इन सब मामलों की मॉनिटरिंग डीसी स्वयं करें. वहीं डीसी वरुण रंजन ने बताया कि शिक्षा, पेयजल,पीएम आवास योजना,सड़क से लेकर कई अन्य मामले बैठक में रखा गया. कई योजनाओं में कार्य हुए है. वहीं कई में अभी कार्य पूरा करने को लेकर संबंधित अधिकारियों को तय समय में निष्पादन के निर्देश दिए गए हैं.

    अपर्णा सेन गुप्ता आज की खबर करंट न्यूज गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी मुख्य संरक्षक जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डीसी वरुण रंजन डेली न्यूज ढुलू महतो ताजा खबर धनबाद न्यूज हेडलाइन पूर्णिमा नीरज सिंह मथुरा महतो मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज विधायक राज सिन्हा सांसद पीएन सिंह सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनगर निकाय चुनाव कराने के हाईकोर्ट के फैसले का नेताओं ने किया स्वागत
    Next Article सरकारी विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों को प्राइवेट स्कूल के समान सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए : रामगढ़ डीसी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    AISA के तीन छात्र नेताओं ने तोड़ा अनशन, सबकी नजरें सोनम वांगचुक पर

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बहिष्कृत हितकारिणी सभा : 20 जुलाई को पड़ी महाड़ की हुंकार की बुनियाद

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026
    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    Latest Posts

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026

    AISA के तीन छात्र नेताओं ने तोड़ा अनशन, सबकी नजरें सोनम वांगचुक पर

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.