Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सरकारी विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों को प्राइवेट स्कूल के समान सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए : रामगढ़ डीसी
    झारखंड

    सरकारी विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों को प्राइवेट स्कूल के समान सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए : रामगढ़ डीसी

    Team JoharBy Team JoharJanuary 6, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़: उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार के निर्देश पर रामगढ़ जिला अंतर्गत सरकारी विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों को निजी विद्यालयों के समान सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं उनमें शिक्षा के स्तर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगातार कार्य किया जा रहा है. वर्ष 2024 में उपायुक्त द्वारा नई पहल के तहत सरकारी विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों के बीच प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने एवं मेहनत व लगन से पढ़ाई कर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित करने के उद्देश्य से कक्षा एक से कक्षा 5 तक के बच्चों को वार्षिक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर ट्रॉफी एवं कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों को वार्षिक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर ब्लेजर से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है. जिसे लेकर शिक्षा विभाग द्वारा जेम पोर्टल पर निविदा प्रकाशित की जा चुकी है एवं निविदा की आखिरी तारीख 9 जनवरी 2024 है.

    इसी क्रम में निविदा में भाग लेने वाले व्यापारियों में परियोजना से संबंधित किसी प्रकार की दुविधा को दूर करने के उद्देश्य से शनिवार को उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में प्रीबीड बैठक का आयोजन किया गया. बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा परियोजना को सफलतापूर्वक धरातल पर उतारने एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. वहीं सरकारी विद्यालयों के बच्चों को परियोजना की अच्छी तरह से जानकारी देने के साथ-साथ उनमें आपस में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने को लेकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के संबंध में भी उपायुक्त ने आवश्यक निर्देश दिए. बैठक के दौरान निविदा में भाग ले रहे व्यापारियों की कई दुविधाओं को दूर करने सहित निविदा की विभिन्न शर्तों की जानकारी विस्तृत रूप से दी गई. परियोजना के तहत जिले के कुल 583 प्राइमरी स्कूलों में वार्षिक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 2915 बच्चों को ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा. वहीं 237 अपर प्राइमरी विद्यालयों में 711, 74 सेकेंडरी विद्यालयों में 148 एवं 17 हायर सेकेंडरी विद्यालयों में 102 कुल 961 विद्यार्थियों को ब्लेजर से सम्मानित किया जाएगा. इस तरह परियोजना के तहत कुल 3876 बच्चों को सम्मानित किया जाएगा. इस दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी, महाप्रबंधक उद्योग केंद्र, राज्य कर पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे.

    आज की खबर उपायुक्त उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर निजी विद्यालयों न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रामगढ़ लेटेस्ट न्यूज सरकारी विद्यालयों सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपांच महीने बाद हुई दिशा की बैठक, सांसद ने दिया डीसी को योजनाओं की मॉनिटरिंग का निर्देश
    Next Article पदभार ग्रहण करते ही एसएसपी ने लिया एक्शन, कई पुलिस अधिकारियों को किया निलंबित

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जेपीएससी घोटाले में शामिल होने से पहले बुद्धेश्वर था जमीन दलाल, हेमंत चलाता था खुद की कंपनी, उस्मान था सॉफ्टवेयर इंजीनियर

    September 13, 2026
    क्राइम

    BRICS और गुजरात सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी: जांच की आंच झारखंड तक, देवघर से संदिग्ध हिरासत में

    September 12, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC CGL विवाद: चयनित अभ्यर्थियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा – निष्पक्ष जांच हो, लेकिन पूरी परीक्षा को 30-35 लाख की सेटिंग से जोड़ना गलत

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक्सप्लेनरः धऩबाद में प्रदूषण ज्यादा, फिर भी रैंकिंग में रांची से बेहतर? प्रक्रिया पर विशेषज्ञ उठा रहे हैं गंभीर सवाल, जानिये पूरी सच्चाई

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हर जिले में ICU की व्यवस्था करना सरकार का लक्ष्य : अजय कुमार सिंह

    September 12, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL चयनित महिला अभ्यर्थियों की तस्वीरों से छेड़छाड़, क्यों किया जा रहा सोशल मीडिया पर बदनाम?

    September 12, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी घोटाले में शामिल होने से पहले बुद्धेश्वर था जमीन दलाल, हेमंत चलाता था खुद की कंपनी, उस्मान था सॉफ्टवेयर इंजीनियर

    September 13, 2026

    BRICS और गुजरात सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी: जांच की आंच झारखंड तक, देवघर से संदिग्ध हिरासत में

    September 12, 2026

    JSSC CGL विवाद: चयनित अभ्यर्थियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा – निष्पक्ष जांच हो, लेकिन पूरी परीक्षा को 30-35 लाख की सेटिंग से जोड़ना गलत

    September 12, 2026

    यूपी सरकार गुंडा एक्ट का दूरुपयोग कर रही है : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    September 12, 2026

    एक्सप्लेनरः धऩबाद में प्रदूषण ज्यादा, फिर भी रैंकिंग में रांची से बेहतर? प्रक्रिया पर विशेषज्ञ उठा रहे हैं गंभीर सवाल, जानिये पूरी सच्चाई

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.