Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 7:43 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»लोकसभा चुनाव को लेकर डीआईजी ने की अधिकारियों के साथ बैठक, विधि व्यवस्था पर कड़ी नजर रखने का निर्देश
    झारखंड

    लोकसभा चुनाव को लेकर डीआईजी ने की अधिकारियों के साथ बैठक, विधि व्यवस्था पर कड़ी नजर रखने का निर्देश

    Team JoharBy Team JoharApril 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: पुलिस मुख्यालय, रांची स्थित सभागार से मंगलवार को आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस महानिरीक्षक, अभियान-सह-राज्य पुलिस नोड्ल पदाधिकारी, झारखण्ड की अध्यक्षता में सभी जिलों में विधि व्यवस्था संधारण, नक्सलियों व अपराधियों, अवैध हथियार, मादक द्रव्य, शराब इत्यादी के विरूद्ध की जा रही कार्रवाई के संबंध में विस्तृत रूप से समीक्षा की गयी. इस बैठक में पुलिस मुख्यालय सभागार से पुलिस उप महानिरीक्षक व वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, रांची, पलामू, संथाल परगना व बोकारो एवं क्षेत्रीय पुलिस उप महानिरीक्षक, रांची, कोल्हान, बोकारो, पलामू, हजारीबाग एवं दुमका तथा सभी वरीय पुलिस अधीक्षक / पुलिस अधीक्षक ने बैठक में भाग लिया.

    नक्सली संगठनों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाने पर विशेष जोर

    बैठक में उग्रवाद प्रभावित सभी जिलों में लगातार योजनाबद्ध अभियान चलाने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए, जिससे चुनावी प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को नक्सली अंजाम नहीं दे सकें. साथ ही अन्तरजिला व अंतरराज्यीय सीमा पर गतिशील नक्सलियों के खिलाफ सामंजस्य स्थापित कर सुरक्षा बलों द्वारा अभियान चलाने पर विशेष जोर दिया गया.

    चेक पोस्ट की सक्रियता को अधिक कारगर बनाया जाए

    पुलिस महानिरीक्षक, अभियान-सह-राज्य पुलिस नोड्ल पदाधिकारी, झारखण्ड ने सभी सीमावर्ती क्षेत्रों पर पूर्व से संचालित पुलिस चेक पोस्ट/नाका पर अतिरिक्त बलों की प्रतिनियुक्ति करने एवं विशेष निगरानी रखने एवं पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया कि वे स्वयं संबंधित चेक पोस्ट/नाका का भौतिक रूप से सत्यापन करें ताकि अवैध रूप रूप से ले जाने वाले कैश, अवैध शराब, अवैध हथियार एवं नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाया जा सके.

    सक्रिय अपराधियों को चिन्हित कर लंबित वारंट, कुर्की का निष्पादन करें

    पुलिस महानिरीक्षक, अभियान सह-राज्य पुलिस नोड्ल पदाधिकारी, झारखण्ड ने सभी क्षेत्रीय पुलिस उप महानिरीक्षक, सभी वरीय पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षकों से उनके क्षेत्राधीन जिलों में लंबित वारंटों / कुर्कियों के निष्पादन पर कार्रवाई करने हेतु विशेष जोर दिया तथा भगोड़ा अपराधियों पर कार्रवाई करने, निरोधात्मक कार्रवाई (Preventive measures) सक्रिय अपराधियों तथा अन्य उपद्रवियों को चिन्हित करते हुए अद्यतन कृत कार्रवाई की स्थिति के संदर्भ में समीक्षा की. वहीं सभी जिलों में अपराध का आंकड़ा कम करने के लिए ड्राईव चलाकर फलाफल की सूचना से अविलम्ब अवगत कराने का निर्देश दिया.

    ये रहें उपस्थित

    इस बैठक में आमोल विनुकांत होमकर, पुलिस महानिरीक्षक, अभियान-सह-राज्य पुलिस नोड्ल पदाधिकारी, झारखण्ड, पटेल मयुर कन्हैयालाल, पुलिस उप-महानिरीक्षक, झा०स०पु०,  इन्द्रजीत महथा, पुलिस उप महानिरीक्षक, एसटीएफ,  धनंजय कुमार सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक, जंगल वारफेयर स्कूल, नेतरहाट,  अश्विनी कुमार सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक, वितंतु एवं संचार सेवाएं एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी पुलिस महानिरीक्षक, सभी क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक, झारखण्ड, सभी वरीय पुलिस अधीक्षक, झारखण्ड एवं सभी पुलिस अधीक्षक, झारखण्ड ने भाग लिया.

    Johar Live अपराधियों अभियान अवैध हथियार आज की खबर आमोल विनुकांत होमकर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डीआईजी डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय मादक द्रव्य मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज लोकसभा चुनाव शराब सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामनवमी को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च, सीसीटीवी कैमरे से होगी शहर की निगरानी
    Next Article रामनवमी को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण माहौल पर्व मनाने की अपील

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    अलमारी से मां के जेवर चुराकर बेच दिया दोस्तों को, 12 घंटे के भीतर पुलिस ने बेटा सहित तीन को दबोचा

    August 1, 2025
    जमशेदपुर

    टाटा स्टील का नया अधिग्रहण, खरीदी टीएसएन वायर्स की 100% हिस्सेदारी…

    August 1, 2025
    झारखंड

    पूर्व सैनिक और बैंककर्मी के घर लाखों की संपति चोरी…

    August 1, 2025
    Latest Posts

    अलमारी से मां के जेवर चुराकर बेच दिया दोस्तों को, 12 घंटे के भीतर पुलिस ने बेटा सहित तीन को दबोचा

    August 1, 2025

    टाटा स्टील का नया अधिग्रहण, खरीदी टीएसएन वायर्स की 100% हिस्सेदारी…

    August 1, 2025

    पूर्व सैनिक और बैंककर्मी के घर लाखों की संपति चोरी…

    August 1, 2025

    खूंटी पुलिस को डकैतों और अफीम तस्कर के खिलाफ मिली कामयाबी, 1.65 करोड़ का डोडा व हथियार जब्त

    August 1, 2025

    रसोई की दीवार गिरने से मासूम की मौ’त, बहन गंभीर रूप से घायल

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.