Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»धनबाद पुलिस के लिए सिरदर्द बना कुख्यात प्रिंस व आशीष, ईनाम की राशि में हुई वृद्धि…
    क्राइम

    धनबाद पुलिस के लिए सिरदर्द बना कुख्यात प्रिंस व आशीष, ईनाम की राशि में हुई वृद्धि…

    Team JoharBy Team JoharFebruary 9, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कुख्यात
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड पुलिस के लिए सिरदर्द बना कुख्यात प्रिंस खान और कुख्यात आशीष रंजन की खोजबीन में एक बार फिर तेजी आयी है. धनबाद पुलिस ने प्रिंस खान की सूचना देने को अब 5 लाख रुपए देगी. वहीं, आशीष रंजन की जानकारी देने वाले को मिलेगा 4 लाख. दोनों अपराधी को लेकर ईनाम की राशि में काफी वृद्धि हुई है. हालांकि, कुछ दिन पूर्व तक यह राशि प्रिंस खान को लेकर 50 हजार था और आशीष रंजन पर 5 हजार. धनबाद के एसएसपी एचपी जर्नादन ने पूरे मामले में कहा कि सूचना देने वालों के बारे में पूरी जानकारी गुप्त रखी जायेगी.

    धनबाद में बढ़ रहा है ऑर्गनाइज्ड क्राइम

    एसएसपी एचपी जनार्दनन ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑर्गनाइज्ड क्राइम धीरे-धीरे यहां पनप रहा है. जिसमें दो गैंग सक्रिय है, एक प्रिंस खान का गिरोह, दूसरा जेल में कुख्यात अमन सिंह की हत्या के बाद उसका राइट हैंड आशीष रंजन उसका साम्राज्य चला रहा है. पुलिस लगातार दोनों के ऊपर कार्रवाई कर रही है. दोनों अपराधी धनबाद से बहार रहकर अपना गिरोह चला रहा है. एसएसपी ने कहा कि इनामी राशि बढ़ जाने से दोनों को पकड़ने के लिए जो भी लोग लगे हुए हैं, वह और अधिक मोटिवेट होंगे.

    इंटरपोल ने जारी किया है रेड कॉर्नर नोटिस

    एसएसपी पीएच जर्नादन ने कहा कि प्रिंस खान के खिलाफ बिहार और झारखंड के अलग-अलग थानों में कुल 91 मामले दर्ज हैं. 24 नवंबर 2021 को गैंगस्टर फहीम खान के करीबी जमीन कारोबारी नन्हे खान की हत्या हुई थी. उस दिन से प्रिंस खान फरार है. झारखंड पुलिस के आग्रह पर इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी कर चुका है. हत्या, जानलेवा हमला, रंगदारी जैसे संगीन मामलों में आशीष रंजन फरार चल रहा है. सरायढेला के जमीन कारोबारी समीर मंडल की हत्या में पहली बार आशीष जेल गया था. 12 मई 2021 में सर्फुल हसन उर्फ लाला की हत्या में भी उसका नाम सामने आया था. धनबाद जेल में गैंगस्टर अमन सिंह हत्या में भी आशीष आरोपी है. वीडियो वायरल कर उसने खुद अमन की हत्या की जिम्मेदारी ली थी.

    Also Read : पाकुड़ में प्रोजेक्ट S.I.P. के तहत चलाया गया स्वच्छता अभियान

    Amman Singh Ashish Ranjan Bihar bounty increase Criminal Activities criminal cases criminal gang Dhanbad Police Escape gang activities information Interpol jharkhand Jharkhand police land business murder notorious criminals Organized Crime organized crime growth police action police efforts Prince Khan Red Corner Notice Reward Samir Mandal SSP HP Janardan Surful Hasan अपराधी गिरोह अमन सिंह आपराधिक गतिविधियां आपराधिक मामले आशीष रंजन इंटरपोल ईनाम ईनाम राशि में वृद्धि एसएसपी एचपी जनार्दन ऑर्गनाइज्ड क्राइम कुख्यात अपराधी गिरोह गतिविधियाँ जमीन व्यवसाय झारखंड झारखंड पुलिस धनबाद पुलिस पुलिस कार्रवाई पुलिस प्रयास प्रिंस खान फरार बिहार रेड कॉर्नर नोटिस संगठित अपराध का बढ़ना समीर मंडल सर्फुल हसन सूचना हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleSBI क्लर्क का एडमिट कार्ड 10 फरवरी को होगा जारी, ऐसे करें डाउनलोड!
    Next Article हज़ारीबाग पुलिस ने रांची में की छापेमारी, पूर्व एसडीओ अशोक कुमार गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    क्राइम

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Latest Posts

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.