Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 May, 2026 ♦ 6:55 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»धनबाद: पांच नकाबपोश डकैतों ने गुंजन ज्वेलर्स से लाखों के सोने के गहने लूटे, सुरक्षा गार्ड को गोली मारी
    झारखंड

    धनबाद: पांच नकाबपोश डकैतों ने गुंजन ज्वेलर्स से लाखों के सोने के गहने लूटे, सुरक्षा गार्ड को गोली मारी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 3, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबादः धनसार थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर गुंजन ज्वेलर्स के यहां डकैतों ने शनिवार को धावा बोल दिया. शनिवार शाम यहां पहुंचे पांच नकाबपोश डकैतों ने ज्वेलरी शॉप से लाखों के सोने के गहने लूटे और फरार हो गए. दहशत फैलाने के लिए जाते-जाते डकैतों ने फायरिंग भी की. सूचना पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस जांच पड़ताल कर रही है. अपराधियों ने शनिवार शाम धनसार थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित एक ज्वेलरी शॉप को निशाना बना डाला.

    धनसार चौक पर स्थित गुंजन ज्वेलर्स में पांच की संख्या में नकाबपोश बदमाश आ धमके और पिस्टल के दम ज्वेलरी शॉप में मौजूद अर्चित गोयल और गुंजन गोयल को कब्जे में ले लिया. इसके बाद अपराधियों ने फायरिंग कर दी. इस दौरान एक गोली अर्चित और एक सुरक्षा गार्ड को लग गई. अर्चित को SNMMCH में भर्ती कराया गया. ज्वेलरी शॉप में डाका की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. बताया जा रहा है कि अपराधी स्कॉर्पियो से आए थे.सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने फॉरेंसिक टीम भी बुलाई, पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए. इधर पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है. अर्चित अग्रवाल के साथ दुकान के सुरक्षा में तैनात गार्ड भी जख्मी हुआ है.

    इधर, ज्वेलरी शॉप में डकैती की जानकारी पर व्यवसायी भी मौके पर पहुंच गए. जिटा अध्यक्ष राजीव शर्मा ने व्यापारी से घटना की जानकारी ली. राजीव शर्मा ने बताया कि अपराधी लगातार व्यवसायियों को निशाना बना रहे हैं. इससे व्यवसायियों में अपराधियों का खौफ बढ़ता ही जा रहा है, व्यवसायियों को छोड़िए आम लोग भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं. सरकार अपराधियों के आगे नतमस्तक हो चुकी है. वहीं जिला चैंबर के चेतन गोयनका के ने कहा कि अपराधी पूरी तरह से बेलगाम हो चुके हैं. अपराधियों को प्रशासन का तनिक भी खौफ नहीं है. यही हाल रहा तो यहां के व्यवसायी पलायन करने को मजबूर होंगे.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट मैच का आयोजन, भारत और बांग्लादेश की टीम होगी शामिल
    Next Article राँची पुलिस ने किया गोलीबारी व लूट की दो घटनाओं का खुलासा, एक रिवाल्वर, देशी पिस्तौल और सात गोली समेत कई अन्य सामान बरामद

    Related Posts

    झारखंड

    जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा ओरमांझी, प्राचीन महावीर मंदिर में भव्य भक्ति जागरण संपन्न

    May 15, 2026
    झारखंड

    एक्वा वर्ल्ड में समर फेस्ट की धूम, मॉडलिंग-डांस से सजेगी हर शाम

    May 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, जेवर गलाकर बेचने वाला गिरोह पकड़ाया

    May 15, 2026
    Latest Posts

    जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा ओरमांझी, प्राचीन महावीर मंदिर में भव्य भक्ति जागरण संपन्न

    May 15, 2026

    एक्वा वर्ल्ड में समर फेस्ट की धूम, मॉडलिंग-डांस से सजेगी हर शाम

    May 15, 2026

    रांची में बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, जेवर गलाकर बेचने वाला गिरोह पकड़ाया

    May 15, 2026

    10 साल बाद किशोर न्याय प्रणाली की पड़ताल, NUSRL में जुटे कानून और बाल अधिकार विशेषज्ञ

    May 15, 2026

    संयुक्त सचिव बने अधिकारियों ने सीएम से की मुलाकात, हेमंत बोले- विकास योजनाओं को गांव तक पहुंचाएं

    May 15, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.