डीजीपी एमवी राव की मां का विजयवाड़ा में निधन

Joharlive Team

रांची। झारखंड के डीजीपी एमवी राव की माता का निधन शन‍िवार को हो गया। वह बीमार थी और उनका इलाज विजयवाड़ा के एक अस्पताल में चल रहा था। अस्पताल में ही अहले सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। मां के बीमार होने पर राव सड़क मार्ग से विजयवाड़ा के लिए रवाना हुए थे।
डीजीपी एमवी राव की माता की मृत्यु की सूचना के बाद झारखंड पुलिस में शोक का माहौल है। डीजीपी एमवी राव आंध्रप्रदेश के गुंटूर जिला के रहने वाले हैं। उनकी मां की उम्र करीब 92 वर्ष थी। वह अपने पीछे एक भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं।