Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»जख्मी होने के बावजूद अनुराग ने नहीं रोकी ‘महाराजा’ शूटिंग, Vijay Sethupathi ने किया खुलासा
    मनोरंजन

    जख्मी होने के बावजूद अनुराग ने नहीं रोकी ‘महाराजा’ शूटिंग, Vijay Sethupathi ने किया खुलासा

    Team JoharBy Team JoharMay 21, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अनुराग
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : तमिल सुपरस्टार विजय सेतुपति ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक और अभिनेता अनुराग कश्यप को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि साल 2024 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘महाराजा’ की शूटिंग के दौरान अनुराग कश्यप ने गंभीर कंधे की चोट के बावजूद क्लाइमेक्स सीन की शूटिंग पूरी की, जिससे सेट पर मौजूद सभी लोग उनके समर्पण और पेशेवराना जज्बे से प्रभावित हुए. विजय सेतुपति ने मीडिया को बताया कि, “क्लाइमेक्स सीन के वक्त अनुराग सर के कंधे में गंभीर चोट थी, लेकिन उन्होंने कहा, ‘चिंता मत करो, मैं एक हाथ पर रेंगूंगा. यह सीन को और भी प्रामाणिक बना देगा.’ उनके इस समर्पण ने पूरी टीम को प्रेरित किया.”

    विजय ने निभाई अहम भूमिका

    विजय सेतुपति ने यह भी बताया कि अनुराग कश्यप को ‘महाराजा’ में कास्ट करना एक संयोग था. फिल्म में ‘सेल्वम’ नामक किरदार के लिए पहले कई कलाकारों से संपर्क किया गया था, लेकिन बात नहीं बन पाई. तब विजय ने अपने दोस्त अनुराग से बात की, जिन्होंने तुरंत इस भूमिका के लिए हामी भर दी. विजय ने आगे बताया कि उस वक्त अनुराग कश्यप अपनी बेटी की शादी की तैयारियों में लगे थे और आर्थिक रूप से भी कुछ मदद की ज़रूरत थी. ऐसे में यह भूमिका उनके लिए कई स्तरों पर मददगार साबित हुई.

    विजय का बॉलीवुड में बढ़ता प्रभाव

    विजय सेतुपति ने हिंदी सिनेमा में ‘जवान’, ‘मैरी क्रिसमस’ और वेब सीरीज़ ‘फर्जी’ जैसी फिल्मों से एक खास मुकाम हासिल किया है. वे जल्द ही ‘फर्जी 2’ और पुरी जगन्नाथ द्वारा निर्देशित एक बहुभाषी फिल्म में तब्बू के साथ नजर आएंगे. यह फिल्म तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में रिलीज़ की जाएगी, जिससे उनकी पैन-इंडिया पहचान और मज़बूत होगी.

    कैमरे के सामने सरल दिखना भी एक कला : विजय

    अपनी अभिनय शैली पर बात करते हुए विजय सेतुपति ने कहा, “मेरे लिए हर रोल कठिन और अलग होता है, फिर भले ही दूसरों को वह सरल क्यों न लगे. कैमरे के सामने सहज दिखना भी एक गहरी कला है.”

    Also Read : शराब घोटाले मामले में ACB की टीम पहुंची उत्पाद भवन

    2024 release 2024 रिलीज acting Anurag kashyap Bollywood Bollywood News climax scene Dedication Film Industry film shooting Maharaja movie professionalism shoulder injury South Indian cinema Tamil cinema Vijay Sethupathi अनुराग कश्यप अभिनय कंधे की चोट क्लाइमेक्स सीन तमिल सिनेमा पेशेवराना जज्बा फिल्म इंडस्ट्री फिल्म शूटिंग बॉलीवुड बॉलीवुड न्यूज महाराजा फिल्म विजय सेतुपति समर्पण साउथ इंडियन सिनेमा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशराब घोटाले मामले में ACB की टीम पहुंची उत्पाद भवन
    Next Article बिरसानगर किफायती आवास परियोजना के लाभुकों को समय पर मिलेगा लोन, काम फिर से शुरू

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    आज की रात फेम तमन्ना भाटिया लेकर आ रही हैं छठ गीत, जानिये डिटेल्स

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कैप्टन विक्रम बत्रा : कारगिल का वो ‘शेरशाह’, जिसने आखिरी चोटी पर तिरंगा फहराकर दी शहादत

    September 9, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते के सहयोगी धर्मेंद्र ने बुलेट बाइक खरीदने के लिए अभय से लिये थे 50 हजार, CID की जांच में मिले 8 एडमिट कार्ड के कनेक्शन

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 2026 : 10 साल में बदली झारखंड की तस्वीर, 70.3% से बढ़कर 76.7% हुई साक्षरता दर

    September 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    150 साल बाद फिर ‘वंदे मातरम्’ पर सियासी संग्राम, राष्ट्रगीत से राष्ट्रवाद तक क्यों छिड़ी जंग

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नीट प्रदर्शनकारियों की FIR रद्द होने से फिर चर्चा में आया आर्टिकल 142 : जानिए क्या है यह शक्ति और कब-कब हुआ इसका इस्तेमाल

    September 6, 2026
    Latest Posts

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026

    स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का

    September 9, 2026

    आज की रात फेम तमन्ना भाटिया लेकर आ रही हैं छठ गीत, जानिये डिटेल्स

    September 9, 2026

    किसी धार्मिक संस्था को कोर्ट की तरह फैसला सुनाने का अधिकार नहीं : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

    September 9, 2026

    जानें PMO से जुड़े 9 ऐसे ठगों की कहानी, जिन्होंने फर्जी अफसर बन सरकारी रुतबे को बना लिया ठगी का धंधा

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.