Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»देवघर हादसा : घायल बच्चों से मिलने सदर अस्पताल पहुंचे उपायुक्त, अधिकारियों से ली स्वास्थ्य सुविधा की जानकारी
    झारखंड

    देवघर हादसा : घायल बच्चों से मिलने सदर अस्पताल पहुंचे उपायुक्त, अधिकारियों से ली स्वास्थ्य सुविधा की जानकारी

    Team JoharBy Team JoharFebruary 9, 2024Updated:February 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर : जैप की बस से तीन छात्रों को रौंदने के मामले में उपायुक्त से संज्ञान में लेते हुए घायल बच्चों व परिजनों से मिलने सदर अस्पताल पहुंचे. जहां परिजनों से मुलाकात कर स्थिति की जानकारी ली. साथ ही घायल बच्चों के स्वास्थ्य सुविधा को लेकर मौके पर उपस्थित सिविल सर्जन व डॉक्टरों की टीम को हर संभव स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के साथ आवश्यक दिशा निर्देश दिया.

    इसके अलावा उपायुक्त विशाल सागर व पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुग ने पोस्टमार्टम हाउस पहुचकर दुर्घटना में मृत बच्ची के परिजनों से बातचीत कर संवेदना जताई. उपायुक्त ने मीडिया से को बताया कि सड़क हादसे में नवमी की छात्रा की मौत हो गई. वहीं दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका समुचित इलाज कराया जा रहा है और आवश्यक अनुरूप जरूरत पड़ने पर हायर सेंटर में भी जिला प्रशासन के द्वारा बच्चों का इलाज कराया जाएगा. उपायुक्त ने कहा कि इस घटना में जो भी दोषी हैं उन पर उचित कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल जैप-5 के बस ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है. बस फिटनेस को लेकर उन्होंने कहा कि यह संज्ञान में आया है कि बस का फिटनेस सही नहीं है, जिसको लेकर जांच के आदेश दिए गए हैं. जो भी इस घटना में दोषी हैं सब पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

    इस दौरान सिविल सर्जन डॉ रंजन सिन्हा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ऋत्विक श्रीवास्तव, अस्पताल उपाधीक्षक, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग की टीम आदि उपस्थित थे.

    इसे भी पढ़ें: जैप की बस ने 3 छात्रों को रौंदा, 1 की मौत

    #Jharkhand News City News Current News Daily News Deoghar Incident jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर देवघर हादसा न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडोनाल्ड ट्रंप ने नेवादा में जीती रिपब्लिकन उम्मीदवारी की पहली रेस, राष्ट्रपति चुनाव के लिए मिली एक और कामयाबी
    Next Article गोंदलपुरा खनन परियोजना: पुनर्वास और भूमि अधिग्रहण के लिए ग्राम सभा में ग्रामीणों ने सीओ को सौंपा ज्ञापन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में 1042 नए शिक्षकों को मिलेगी नौकरी, 29 जून को सीएम हेमंत सोरेन बांटेंगे नियुक्ति पत्र

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव स्पेशल : राज्यसभा के 266 सांसदों के पास 26 हजार करोड़ की संपत्ति, हर तीसरे सांसद पर केस, एडीआर की रिपोर्ट में और क्या है?

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में 1042 नए शिक्षकों को मिलेगी नौकरी, 29 जून को सीएम हेमंत सोरेन बांटेंगे नियुक्ति पत्र

    June 27, 2026

    जोहार लाइव स्पेशल : राज्यसभा के 266 सांसदों के पास 26 हजार करोड़ की संपत्ति, हर तीसरे सांसद पर केस, एडीआर की रिपोर्ट में और क्या है?

    June 27, 2026

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.