Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Apr, 2026 ♦ 5:06 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बकरीद पर्व को लेकर समाहरणालय सभागार में हुई बैठक, उपायुक्त ने दिए कई दिशा निर्देश
    झारखंड

    बकरीद पर्व को लेकर समाहरणालय सभागार में हुई बैठक, उपायुक्त ने दिए कई दिशा निर्देश

    Team JoharBy Team JoharJune 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़: आगामी बकरीद पर्व के मद्देनजर शनिवार को उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार की उपस्थिति में समाहरणालय सभागार में बैठक का आयोजन किया गया. इस दौरान सर्वप्रथम उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों से पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन तथा इस दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जानकारी ली. जिसके उपरांत सभी को उन्होंने पर्व में सतर्क रहकर अपने अपने क्षेत्रों में हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया. मौके पर उन्होंने पीसीआर एवं पैंथर की टीम को संवेदनशील क्षेत्रों का नियमित रूप से निरीक्षण करने, किसी भी प्रकार की अफवाह सामने आने पर त्वरित इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को देने एवं अफवाहों को दूर करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए.

    उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को पूरे पर्व के दौरान अलर्ट मोड पर रहकर कार्य करने का निर्देश दिया. पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन के मद्देनजर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी, उपयोग आदि पर विशेष ध्यान देने सहित इस संबंध में किए जाने वाले कार्यों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए. वहीं जिला पशुपालन पदाधिकारी के द्वारा भी सरकार द्वारा प्रतिबंधित पशुओं के संबंध में जारी दिशा निर्देशों को लेकर आवश्यक जानकारियां दी गई.

    वहीं असामाजिक तत्वों व सोशल मीडिया पर विशेष धयान देने का निर्देश दिया. साथ ही किसी भी व्यक्ति के द्वारा सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर संप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने अथवा आपत्तिजनक पोस्ट करने/ शेयर करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च करने के संबंध में भी महत्वपूर्ण निर्देश दिए. बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला स्तरीय प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित अन्य उपस्थित थे.

    उपायुक्त पर्व बकरीद बैठक सभागार समाहरणालय
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसट्टेबाजी और ऑनलाइन फ्रॉड गिरोह का खुलासा, 4 गिरफ्तार
    Next Article रामगढ़ : डालसा ने सब्जी विक्रेताओं और मजदूरों के बीच पानी बोतल-ओआरएस पैकेट बांटे

    Related Posts

    क्राइम

    भार्गव सिंह हत्याकांड का पर्दाफाश, ज़मीन विवाद में ली गई थी जान

    April 22, 2026
    झारखंड

    सरायकेला में अर्जुन मुंडा ने कांग्रेस को घेरा, कहा- स्तरहीन राजनीति कर रही पार्टी

    April 22, 2026
    झारखंड

    लातेहारः ह*त्या के 2 आरोपी गिरफ्तार, वार*दात में इस्तेमाल रस्सी बरामद

    April 22, 2026
    Latest Posts

    भार्गव सिंह हत्याकांड का पर्दाफाश, ज़मीन विवाद में ली गई थी जान

    April 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट की ममता सरकार को खरी-खरी: न्यायिक अधिकारियों के घेराव को बताया लोकतंत्र के लिए खतरा

    April 22, 2026

    सरायकेला में अर्जुन मुंडा ने कांग्रेस को घेरा, कहा- स्तरहीन राजनीति कर रही पार्टी

    April 22, 2026

     RBI ने बदले UPI ऑटो-डेबिट नियम: ₹15,000 से ज्यादा पेमेंट पर अब OTP जरूरी

    April 22, 2026

    लातेहारः ह*त्या के 2 आरोपी गिरफ्तार, वार*दात में इस्तेमाल रस्सी बरामद

    April 22, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.